BAREILLY: बरेली कॉलेज का सुर्खियों से पुराना नाता है। वेडनसडे को भी दिनभर कॉलेज में एक कपल की चर्चाएं जोरों पर थीं। बताया जा रहा है कि उन्हें एक क्लासरूम में ऑब्जेक्शनेबल कंडीशन में पकड़ा गया। उन्हें प्रॉक्टोरियल बोर्ड के समक्ष पेश भी किया गया। प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने दोनों को डांट-डपट कर भगा दिया। हालांकि बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि घटना को लेकर अफवाहें ज्यादा उड़ीं। दोनों को अकेले रूम में बातें करते पकड़ा गया। लड़की जहां कॉलेज की ही थी, वहीं लड़का बाहरी था। प्रॉक्टोरियल बोर्ड के वरिष्ठ चाहे कोई भी माजरा बता रहे हों, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कपल की सिचुएशन कॉलेज के लिए काफी शर्मनाक करने देने वाली थी।

पहली पाली के बाद का था माजरा

बरेली कॉलेज में वेडनसडे को सुबह पहली पाली 7 से क्0 बजे तक बीए, एमए और एमएससी का एग्जाम कंडक्ट हुआ। क्0 बजे से कैंपस से बाहर जाने वाले स्टूडेंट्स का हुजूम उमड़ पड़ता है। ऐसे में दूसरी पाली क्क् से ख् बजे के एग्जाम के लिए आधे घंटे बाद ही स्टूडेंट्स को इंट्री दी जाती है। प्रत्यक्षदर्शी टीचर्स और कर्मचारियों के मुताबिक जैसे ही एग्जाम छूटा बाहरी लड़का पश्चिमी गेट से कैंपस के अंदर घुस आया। जबकि लड़की एग्जाम देकर रूम नम्बर भ् में ही बैठी रही। उसने बाहर निकलने का केवल नाटक किया। मौका पाकर लड़का भी उसी रूम के अंदर चला गया।

प्रॉक्टोरियल बोर्ड मेंबर्स ने ही पकड़ा

दोनों रूम में अकेले थे और दरवाजा भिड़ा हुआ था। इस पर वहां आस-पास रहे कर्मचारियों और प्रॉक्टोरियल बोर्ड के मेंबर्स को कुछ शक हुआ। बताया जा रहा है कि जब वे चुपके से रूम में पहुंचे तो दोनों आपत्तिजनक सिचुएशन में थे। प्रॉक्टोरियल बोर्ड के मेंबर्स को देखकर वे ठिठक गए। इससे पहले वे भागते उन्हें पकड़ कर बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों के सामने ला खड़ा कर दिया। उन्होंने बताया कि सिचुएशन उतनी ऑकवर्ड नहीं थी जितना बताया जा रहा है इसलिए दोनों को डांट-डपटकर भगा दिया गया।