(1) Mother India :- ऑस्कर के लिए सबसे पहली भारतीय फिल्म 'मदर इंडीया' को 1958 में नॉमिनेट किया गया था। हालांकि यह फिल्म अवॉर्ड तो नहीं जीत पाई लेकिन इसने काफी तारीफें बटोरीं। इसे बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म में नॉमिनेट किया गया था। इस फिल्म का निर्देशन महबूब खान ने किया था।

(2) The Creation of Woman :-  साल 1961 में फिल्म 'द क्रिएशन ऑफ वुमेन' को बेस्ट शॉर्ट सब्जेक्ट (लाइव एक्शन) के लिए नॉमिनेट किया गया था। इसे इस्माइल मर्चेंट ने डायरेक्ट किया था।

(3) An Encounter with Faces :- 1979 में के.के.कपिल के निर्देशन में बनी फिल्म 'एन एनकाउंटर विथ फेसेज' को बेस्ट डाक्यूमेंट्री (शॉर्ट सब्जेक्ट) के लिए नॉमिनेट किया गया था।

(4) Gandhi :- 55वें ऑस्कर फंक्शन में पहली भारतीय फिल्म 'गांधी' को अवार्ड दिया गया। इसमें बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन कैटेगरी में ऑस्कर पुरस्कार मिला, जिसका पूरा श्रेय भानू अथैया को जाता है। इसके अलावा बेस्ट पिक्चर का ऑस्कर अवॉर्ड भी गांधी को ही मिला।

(5) A Room with a View :- 1987 में इस्माइल मर्चेंट की एक और फिल्म 'ए रूम विथ अ व्यू' को बेस्ट पिक्चर के लिए नॉमिनेट किया गया था।

(6) Salaam Bombay! :- 2 साल बाद 1989 में एक और भारतीय फिल्म 'सलाम बांबे' को बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया।

(7) Satyajit Ray :- 1992 का एकेडमिक अवॉर्ड भारत के लिए कुछ खास था। क्योंकि इस साल किसी भी भारतीय फिल्म को नॉमिनेट तो नहीं किया गया। लेकिन फेमस डायरेक्टर सत्यजीत रे को ऑनरी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

(8) Howards End :- 1993 में इस्माइल मर्चेंट की एक और फिल्म 'हॉवर्ड एंड' को बेस्ट पिक्चर के लिए नॉमिनेट किया गया था।

(9) The Remains of the Day :-  1994 में इस्माइल मर्चेंट की 'द रिमेंस ऑफ द डे' को बेस्ट पिक्चर के लिए नॉमिनेट किया गया।

(10) Lagaan :- आशुतोष गोविरकर की फिल्म 'लगान' एक ब्लाकबस्टर फिल्म थी। इसे 2002 में ऑस्कर में बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था। इसमें आमिर खान लीड रोल में थे।

(11) Little Terrorist :- अश्विन कुमार की 'लिटिल टेररिस्ट' साल 2005 में बेस्ट शॉर्ट सब्जेक्ट (लाइव एक्शन) के लिए नॉमिनेट हुई थी।

(12) Water :- 2007 में दीपा मेहता की भारतीय फिल्म 'वॉटर' को बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म के लिए नॉमिनेट किया गया था।

(13) Slumdog Millionaire :- 2009 में आई फिल्म 'स्लमडॉग मिलेनियर' ने बहुत से रिकॉर्ड तोड़े। इस फिल्म ने बेस्ट साउंउ मिक्सिंग के लिए रेसुल पुकुट्टी, बेस्ट ओरिजनल स्कोर और सॉन्ग के लिए ए.आर रहमान और गुलजार को ऑस्कर अवार्ड दिया गया।

(14) 127 Hours :- 2011 में आई फिल्म '127 Hours' को बेस्ट ओरिजनल स्कोर और सॉन्ंग कैटेगरी के लिए नॉमिनेट किया गया था।

(15) Life of Pi :- 2013 में आई फिल्म 'लाइफ ऑफ पाई' को बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग कैटेगरी के लिए नॉमिनेट किया गया था।

inextlive from Spark-Bites Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk