1. हिमाचल प्रदेश :

हिमाचल प्रदेश में फिलहाल कांग्रेस की सरकार है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के लिए यह कार्यकाल काफी आसान नहीं रहा। विपक्षी पार्टियां लगातार हमला कर रही हैं। वहीं वीरभद्र को उनकी ही पार्टी के एक धड़े का विरोध झेलना पड़ रहा है। ऐसे में कांग्रेस के लिए अगले विस चुनाव में सत्ता बचा पाना काफी मुश्किल है। भाजपा ने जनता के बीच जाकर कांग्रेस की पोल-पट्टी खोलनी शुरु कर दी है। हिमाचल प्रदेश में इस साल के अंत में चुनाव होना है और दोनो पार्टियां लगभग अपनी-अपनी जमीन तैयार कर चुकी हैं। अब यह मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है।

2. गुजरात :

गुजरात में नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। यह बीजेपी का गढ़ रहा है, यहां पर कांग्रेस का जीत पाना लगभग नामुमकिन सा है। आखिर में फैसला जनता को करना है। वर्तमान में सीएम की कुर्सी भाजपा के पास है। सीएम विजय रूपाणी विवादों से दूर रहते हैं। ऐसे में इस राज्य में भाजपा की काफी अच्छी छवि बनी हुई है। गुजरात में 19 साल से कांग्रेस सत्ता से बाहर है। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शंकर सिंह वाघेला गुजरात विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा देकर भाजपा का हाथ थाम चुके हैं।

3. कर्नाटक :

कर्नाटक में अप्रैल 2018 में चुनाव होने हैं। मौजूदा सरकार कांग्रेस की है। ऐसे में भाजपा को यहां कड़ी टक्कर मिल सकती है। सरकार के कुछ मंत्री भ्रष्टाचार के आरोप झेल रहे हैं। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जनता को जवाब देना पड़ेगा। खैर इस राज्य में कड़ा मुकाबला होता दिख रहा है।

4. मध्य प्रदेश :

मध्यप्रदेश में भी 2018 में चुनाव होने हैं। मध्य प्रदेश हमेशा से भाजपा का गढ़ रहा है। दिग्विजय सिंह को हराने के बाद भाजपा ने इस गढ़ को कभी कांग्रेस के हाथ में नहीं जाने दिया। कांग्रेस के राहुल गांधी इस प्रयास में हैं कि किसी तरह युवाओं और पुराने नेताओं में समन्वय बनाकर मध्य प्रदेश किले को फतह किया जा सके। राज्य में दिग्विजय सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया और कमलनाथ 3 बड़े नेता सत्ता की दौड़ में हैं। लेकिन भाजपा के शिवराज सिंह चौहान, उमा भारती व सुंदरलाल पटवा बीजेपी के बड़े चेहरे हैं।

5. राजस्थान :

राजस्थान में भी अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। फिलहाल वहां बीजेपी की सरकार है और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे हैं। आगामी चुनाव में भाजपा फिर से भगवा झंडा फहराना चाहेगी।

6. छत्तीसगढ़ :

छत्तीसगढ़ में भी विस चुनाव होने हैं। यहां पर भी बीजेपी की सरकार है। ऐसे में भाजपा दोबारा सत्ता पर आने की पूरी कोशिश करेगी।

7. पंजाब :

पंजाब में एक लोकसभा सीट और 4 नगर निगमों के लिए चुनाव होने हैं।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk