आजकल लिटिल जोंस लोगों से काफी अटेंशन हासिल कर कर रहा है कि क्योंकि वह सिर्फ नाइन मंथ का है और फिटनेस फ्रीक है। वह चिन अप एक्सरसाइज बखूबी करता है।

आप हमारी बात को बिलीव ना करते हों तो अटैच वीडियो को देख लीजिए। यह वीडियो यूटयूब पर तेजी से वायरल हो रहा है। नन्हा जोंस मेज पर लटक कर जम कर एक्सरसाइज कर रहा है। हां भई माना कि उसकी एक्सरसाइज की वजह फिटनेस कांशसनेस नहीं टेबिल पर रखा कंप्यूटर स्क्रीन है।

अब उससे क्या फर्क पड़ता है। इस नन्हे डाइपर पहनने वाले बेबी को टेबिल पर रखे कंप्यूटर स्क्रीन पर जंगल बुक के सीन्स की झलक दिख गयी जिन्हें वह करीब से और क्लियरली देखना चाहता था और इसीलिए उसने मेज पर चढ़ने के लिए जम कर एक्सरसाइज की।

अब उसकी ममा ने यूटयूब पर लिखा है कि अब हम जोंस को रॉक क्लाइंबिंग के लिए ट्रेंन करने के बारे में सोच रहे हैं। यह बात उन्होंने बतौर जोक कोट करी है और हम यह मान कर चलते हैं कि यह सचमुच मजाक ही है।

International News inextlive from World News Desk