-पीवीवीएनएल ने की ट्रांसफार्मर की क्षमतावृद्धि

- विकासपुरी व लिसाड़ी गेट पर चला मरम्मत का काम

मेरठ। लोहिया नगर में ट्रांसफार्मर की क्षमतावृद्धि के कारण सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक बिजली गायब रही। जिसके कारण लोहिया नगर बिजलीघर से जुड़े आधा दर्जन से अधिक मोहल्लों में अंधेरा पसरा। पीवीएनएल ने लोहिया नगर में पांच एमवीए ट्रांसफार्मर की क्षमतावृद्धि कर दस एमवीए किया गया।

परेशान रहे लोग

विद्युत विभाग ने शनिवार को विकासपुरी में बिजली के तारों की मरम्मत की। जिसके कारण चार घंटे तक वहां पर आपूर्ति प्रभावित रही। वहीं लिसाड़ी गेट व लिसाड़ी रोड बिजलीघर पर तारों की मरम्मत का काम किया गया। जिसके कारण सुबह नौ बजे से ग्यारह बजे से आपूर्ति को बंद रखा गया।

विकासपुरी में लगाया कैंप

वहीं तारों की मरम्मत के साथ कैंप का भी आयोजन किया गया। जिसमें कनेक्शन लेने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। सौ से अधिक नए कनेक्शन दिए गए। साथ ही पचास से अधिक लोगों ने लोड बढ़वाया।

वर्जन

लोहिया नगर, विकासपुरी व लिसाड़ी गेट बिजलीघर पर मरम्मत का काम किया गया था। जिसके कारण आपूर्ति को बंद रखा गया। काम पूरा होने के बाद आपूर्ति को शुरू कर दिया गया।

राकेश राणा, अधीक्षण अभियंता पीवीवीएनएल