क्कन्ञ्जहृन् : उसने पहले शादी का वादा किया। जीने-मरने की कसमें खाई। सपने दिखाए। और फिर उसकी आबरू लूट कर फरार हो गया। यौन शोषण के मामले का यह आरोपी है सज्जाद हुसैन अख्तर उर्फ नवाब। जो अब तक फरार है। जबकि इसके खिलाफ 30 मार्च को ही पटना के महिला थाने में नागेश्वर कॉलोनी की रहने वाली युवती ने एफआईआर दर्ज कराया था। महिला थाने में दर्ज कांड संख्या 14/17 की जांच करते हुए महिला थाने की पुलिस टीम ने सब्जी बाग स्थित आरोपी के घर पर कई बार छापेमारी की। लेकिन कानून के लंबे हाथ उसकी गिरेबान तक नहीं पहुंच सकी है। लिहाजा, पुलिस टीम अब इस मामले में आगे की कार्रवाई करने जा रही है। जल्द ही पुलिस सज्जाद के खिलाफ इश्तेहार जारी करवाएगी। जिसे उसके घर के बाहर चस्पा किया जाएगा।

- संपत्ति को कुर्क करने की है तैयारी

आरोपी के लगातार फरार रहने से पुलिस टीम भी परेशान है। ऐसे में इश्तेहार के जारी होने के बाद आरोपी के संपत्ति को भी पुलिस कुर्क करेगी। इसकी तैयारी में भी पुलिस जुट गई है। जल्द ही इसके लिए कोर्ट में अपील दायर करेगी। वहीं दूसरी तरफ इस मामले में पुलिस पीडि़ता का बयान और मेडिकल टेस्ट पहले ही करा चुकी है लेकिन अब तक मेडिकल रिपोर्ट नहीं आया है।

- केस वापसी के लिए बनाया प्रेशर

बताया जाता है कि युवती ग‌र्ल्स और ब्वॉयज हॉस्टल चलाती है। युवती की मानें तो हाल ही में उसके स्टाफ के जरिए उस पर केस वापस लेने का जबरन प्रेशर बनाया गया। हॉस्टल के एक स्टाफ विजय यादव को आरोपी बुद्धा कॉलोनी से अपने साथ ले गया। फिर केस वापस लेने के लिए प्रेशर बनाने को कहा। केस वापस नहीं लेने पर बर्बाद करने की धमकी दी गई। बात यहीं तक नहीं रही। हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को भी केस में फंसाने की धमकी दी गई। आरोपी के धमकियों से युवति काफी डरी और सहमी है।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम ने छापेमारी की थी। लेकिन वो फरार चल रहा है। जल्द ही उसके खिलाफ इश्तेहार जारी करवाया जाएगा। फिर उसके संपत्ति को कुर्क करने की तैयारी होगी।

डा। मो। शिब्ली नोमानी, डीएसपी, लॉ एंड ऑर्डर