- चौक में दिनदहाड़े हुई डकैती की वारदात के बाद बोले राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रमुख व्यापारियों को आत्मरक्षा के लिए दिए जाएंगे शस्त्र लाइसेंस

1ड्डह्मड्डठ्ठड्डह्यद्ब@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

ङ्कन्क्त्रन्हृन्स्ढ्ढ

व्यापारियों को पुलिस की सुरक्षा पूरी तरह से मिले इसके लिए अब हर मंडी में पुलिस पिकेट बनाई जायेगी। ये बात प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनिल राजभर ने रविवार को डकैती की वारदात के बाद ठठेरी बाजार स्थित संजय अग्रवाल की सराफा शॉप पर पहुंचने पर कहीं। उन्होंने कहा कि बनारस धार्मिक नगरी होने के साथ व्यापारिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। पूर्वाचल ही नहीं, बल्कि आसपास प्रदेशों के लोग भी बाजार करने यहां आते हैं। ऐसे में सराफा, केराना, दवा, कॉस्मेटिक समेत अन्य प्रमुख मंडियों में पुलिस पिकेट लगाई जाएगी। प्रस्ताव बनाकर खुद सीएम से मिलने की बात भी उन्होंने कही। राज्यमंत्री ने ये भी साफ कहा कि प्रमुख व्यापारियों को शस्त्र के लाइसेंस दिए जाएंगे जिससे वह आत्म रक्षा कर सकें।

परिवार को दिया भरोसा

राज्यमंत्री अनिल राजभर रविवार को चौक स्थित सराफा व्यापारी संजय अग्रवाल के आवास पर थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पुलिस का लक्ष्य अपराध रोकने के साथ अपराधियों के मनोबल को तोड़ना है जिससे वे दूसरी घटना को अंजाम नहीं दे सकें। सभी प्रमुख मंडियों में पुलिस के साथ खुफिया तंत्र भी निगरानी करेगी, यदि क्षेत्र में कोई नया व्यक्ति टहलता दिखाई पड़े तो उस पर नजर रखें। उन्होंने पीडि़त व्यापारी के परिवार को भरोसा दिलाया कि लूट में शामिल सभी आरोपी जल्द पकड़े जायेंगे और माल भी बरामद होगा। इस दौरान मंत्री ने एसपी सिटी राजेश यादव, सीओ दशाश्वमेध सतेंद्र तिवारी समेत अन्य अधिकारियों से करीब 15 मिनट एकांत में घटना के बारे में जानकारी हासिल की।