- धुरियापार चीनी मिल के पास दिन दहाड़े हुई वारदात

- महिला समूहों से कलेक्शन करके लौट रहा था कर्मचारी

GORAKHPUR: उरुवा एरिया के धुरियापार चीनी मिल के पास बदमाशों ने प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी से भ्0 हजार रुपए लूट लिए। रुपए लूटने के बाद बदमाश कर्मचारी की बाइक का प्लग पिन लेकर भाग गए। कर्मचारी की सूचना पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

महिलाओं से रुपए कलेक्ट करके लौट रहा था संतोष

उरुवा एरिया के विशुनपुर में एक प्राइवेट कंपनी का ऑफिस है। इस ऑफिस के कर्मचारी महिलाओं का समूह बनाकर उनको आर्थिक मदद मुहैया कराते हैं। रोजगार के लिए रुपए कर्ज देकर कंपनी के कर्मचारी वसूली करते हैं। गाजीपुर जिले के महीपुर का संतोष कंपनी में कलेक्शन करता है। ट्यूज्डे को वह सुल्तानी, हरिलालपुर सहित कई जगहों पर कलेक्शन करने गया। भ्0,770 रुपए कलेक्ट करके वह धुरियापार की तरफ जा रहा था। चीनी मिल के पास पहुंचा तभी बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक करके रोक लिया।

बाइक का प्लग पिन लेकर भाग गए बदमाश

हेलमेट के भीतर संतोष मोबाइल पर बात कर रहा था। अचानक तमंचा देखकर उसने ब्रेक लगा लिया। वह कुछ समझ पाता इसके पहले बदमाशों ने रुपए वाला बैग ले लिया। भागने के पहले बदमाशों ने उसकी बाइक का प्लग पिन निकाल लिया। मोबाइल हेलमेट में छिपा होने से बदमाशों का ध्यान उधर नहीं गया। संतोष को लूटने वाले बदमाश चीनी मिल की तरफ फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद शोर सुनकर लोग जमा हो गए। संतोष ने पुलिस को बताया कि बाइक चलाने वाले बदमाश ने हेलमेट पहन रखा था जबकि पीछे बैठे युवक ने गमछे से मुंह बांध रखा था। संतोष ने बताया कि ख्0क्0 से कंपनी काम कर रही थी जिसमें छह कर्मचारी काम करते हैं।

मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। रुपयों के लेनदेन संबंधी जानकारी जुटाई जा रही है। कर्मचारी कहां-कहां गया था, इसकी डिटेल भी जुटाई जा रही है।

अनिल कुमार, एसओ उरुवा