ठंड ना लगे भगवान को
जैसे जैसे पारा गिर रहा है और ठंड बढ़ रही है वैसे वैसे हमारे शरीर पर कपड़ों की परते बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में भी कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें अपने साथ साथ अपने भगवान का भी ख्याल होता है। जैसे पुणे के एक गणेश भक्त शशिकांत शास्त्री को था। शशिकांत को जब पता चला कि पुणे के सारसबाग गणेश मंदिर के पुजारी बढ़ती सर्दी के चलते भगवान गणपति की प्रतिमा को सर्दी से बचाने के लिए गरम कपड़े पहनाने के बारे में सोच रहे ळैं तो उसने उन कपड़ों की व्यवस्था करने वादा किया।

यहां दूध बढ़ाने के लिए गौशाले में लगा म्यूजिक सिस्टम, रामायण व मीरा के भजन सुन थिरकती हैं गायें...


भगवान को पहनाये स्वेटर और कैप
शशिकांत ने मंदिर में भगवान के पहनने के लिए स्वेटर और कैप तैयार करके दान किए और पुजारियों ने भगवान को वो वस्त्र पहना दिए। वैसे ऐसा पहली बार नहीं है कि भक्तों ने भगवान को सर्दी से बचाने के लिए गरम कपड़े पहनायें हैं। पहले भी ऐसा कई बार हो चुका है। कई घरों में भी भगवान को सर्दी के मौसम में गर्म वस्त्र पहनाये जाते हैं और उन्हें रजाई उड़ा कर शयन भी कराया जाता है। यहां तक कि बहुत से लोग भगवान को स्नान भी गुनगुने पानी से करवाते हैं। 

सांता क्लॉज बनीं ये नन्हीं पेंग्विन चुरा लेंगी आपका भी दिल

Weird News inextlive from Odd News Desk

 

Weird News inextlive from Odd News Desk