- मेल और फीमेल वार्डरोब पर हैं कई तरह के ऑफर्स

- दीपावली फेस्टिवल के मौके पर विंटर पर दिया जा रहा है ध्यान

Meerut : विंटर का मौसम हो और दीपावली का मौका। ऐसे में लोगों का ध्यान विंटर कलेक्शन और उन पर चलने वाले ऑफर्स पर चला जाता है। मेरठ की गारमेंट मार्केट में विंटर कलेक्शन पर ज्यादा जोर चल रहा है। मेल और फीमेल दोनों ही गारमेंट्स में कई तरह के ऑफर्स आ रहे हैं। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर गारमेंट्स में किस तरह के ऑफर्स और दीपावली और विंटर को ध्यान में रखते हुए आ रहे हैं।

जैकेट्स पर जोर

दीपावली के मौके पर मार्केट में मेल सेक्शन को देखते हुए विंटर कलेक्शन पर ज्यादा जोर देखा जा रहा है। पुलओवर और जैकेट्स ज्यादा डिमांड में देखी जा रही है। अगर बात नामी ब्रांड की करें तो सिंथेटिक फैब्रिक में फुल स्लीव्ज और स्लीवलेस जैकेट की काफी डिमांड है। जिनकी रेंज 2500 रुपए से लेकर 3500 रुपए तक है। अगर बात पुलओवर्स की करें तो शोल्डर्स पैचेस वाले पुलओवर्स काफी डिमांड में दिखाई दे रहे हैं, जिनकी कॉस्ट 2000 से 3000 तक हैं। इसके बाद प्रिंटेड शर्ट और कलरफुल ट्राउजर्स भी काफी डिमांड में हैं। ब्रांडेड प्रिंटेड शर्ट की कॉस्ट की 1500 रुपए से लेकर 3199 है। वहीं ब्रांडेड कलरफुल ट्राउजर्स की कॉस्ट 1899 से लेकर 3599 तक है। कलरफुल ट्राउजर्स में मैरून, चेरी, ओलिव ग्रीन कलर्स सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं।

दीपावली में एथनिक पर ज्यादा जोर

अगर बात फीमेल सेक्शन की करें तो दीपावली और सर्दियों दोनों देखते हुए एथनिक विंटर कलेक्शन पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है। अधिकतर लड़कियां और महिलाएं विंटर ट्यूनिक हाइनेक कुर्ती का ट्रेंड का ज्यादा देखने को मिल रहा है। विंटर कुर्ती की मार्केट में 1199 से 3999 तक है। वहीं कार्डिगन की बात करें तो 1099 से 2999 तक है। वहीं विंटर हाइनेक कुर्ती मार्केट में 1499 से 3599 रुपए तक में मार्केट में मिल रही है। वहीं विंटर ट्यूनिक की बात करें तो उनकी रेंज 1299 से 1999 रुपए तक में मौजूद हैं। वहीं सिंपल कुर्ती की बात करें तो दीपावली को देखते हुए 599 से लेकर 1599 तक मार्केट में मौजूद हैं।

इस तरह के हैं ऑफर्स

अगर बात ब्रांडेड कंपनियों की करें तो एलेन सोली में 5000 रुपए की शॉपिंग पर नेक्स्ट शॉपिंग में 1000 रुपए की फ्री शॉपिंग, 7000 रुपए पर 2000 रुपए की शर्ट फ्री, 9000 रुपए की शॉपिंग पर सिलिंग बैग फ्री है। वहीं न्यूमरो यूनो में 5000 रुपए की शॉपिंग पर 2499 रुपए का बैग फ्री दिया जा रहा है। वहीं पैंटालून में 2500 रुपए की शॉपिंग करने पर 500 रुपए का शॉपिंग कूपन फ्री मिल रहा है। अगर बात पीटर इंग्लैंड की करें तो 5000 रुपए की शॉपिंग पर 1200 रुपए का बैग फ्री है। वहीं जॉन प्लेयर पर 4000 की शॉपिंग करने पर 1000 रुपए की छूट है। वहीं रिलायंस ट्रेंड्स में 2500 रुपए की शॉपिंग करने पर 1000 रुपए के कूपन मिल रहे हैं। वहीं जॉन प्लेयर जींस पर 25 से 40 फीसदी तक छूट है। वहीं कैंटाबिल में बाय टू गेट थ्री का ऑफर्स चल रहा है।

जॉन प्लेयर एक नामी ब्रांडेड कंपनी है। यहां ऑफर्स बदलते रहते हैं। 25 और 40 परसेंट का भी डिस्काउंट है। वहीं 2599 की शॉपिंग पर 600 रुपए की छूट है।

- पंकज कुमार, ऑनर, जॉन प्लेयर्स जींस स्टोर

हमारे यहां पर बाय टू गेट थ्री का ऑफर चल रहा है। अधिकतर लोग प्रिंटेड शर्ट और ट्राउजर्स को ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

- ललित, स्टोर मैनेजर, कैंटाबिल

हमारे यहां फिक्स रेट हैं। कोई ऑफर नहीं है। इस बार ठंड और दीपावली को देखते हुए विंटर ट्यूनिक और हाइनेक कुर्ती ज्यादा पसंद की जा रही है।

- प्रभात गुप्ता, ऑनर, आशा सीरीज