जानें भारतीय राजनीति को हिला देने वाले 5 प्रेम संबंध
1978 में सुरेश राम का स्कैंडल
सुरेश राम सेक्स स्कैंडल ने ना ही सुरेश राम की जिंदगी बदल दी थी बल्की दलितों के मसीहा और सुरेश राम के पिता जगजीवन राम का प्रधानमंत्री बनने का सपना तक चकनाचूर कर दिया था। कहा जाता है कि जाने-माने नेता जगजीवन राम के बेटे सेक्स स्कैंडल में न फंसे होते तो वह देश के पहले दलित पीएम बन सकते थे। 1978 में सूर्या नाम की एक पत्रिका में कुछ तस्वीरें छपीं थी जिसमें जगजीवन राम के बेटे सुरेश राम एक महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए आपत्तिजनक स्थिति में दिखे थे। इन तस्वीरों ने सियासी गलियारे में भूचाल ला दिया था। कहते है कि ये स्कैंडल जगजीवन राम के राजनीतिक करीयर को खत्म करने के लिए सामने लाया गया था। बता दें कि जिस पत्रिका में ये तस्वीरें छपी थी उसकी संपादक कोई और नहीं बल्कि इंदिरा गांधी की बहू मेनका गांधी थीं।
जानें भारतीय राजनीति को हिला देने वाले 5 प्रेम संबंध
2005 में संजय जोशी का स्कैंडल
2005 में एक ऑडियो कैसेट और वीसीडी सामने आई थी, जिसमें बीजेपी के तत्कालीन महासचिव संजय जोशी को एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया गया था। इसपर काफी विवाद हुआ था। विवाद के चलते संजय को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था।
जानें भारतीय राजनीति को हिला देने वाले 5 प्रेम संबंध
2009 में एन.डी.तिवारी का स्कैंडल
जिस समय ये सेक्स स्कैंडल सामने आया था उस वक्त एन.डी.तिवारी आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के पद पर थे। एक स्टिंग ऑपरेशन में राज भवन के अंदर अधिकारिक निवास में उनको तीन महिलाओं के साथ बिस्तर पर दिखाया गया था। इस घटना से पूरा देश सकते में आ गया था। किसी को इस टेप पर विश्वास ही नहीं हुआ था। इस टेप के सामने आने के बाद एन.डी.तिवारी ने माफी मांगते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
जानें भारतीय राजनीति को हिला देने वाले 5 प्रेम संबंध
2011 में महिपाल मदेरणा-भंवरी देवी का स्कैंडल
पेशे से नर्स भंवरी देवी और राजस्थान में कांग्रेस सरकार में मंत्री महिपाल मदेरणा का सेक्स स्कैंडल सामने आया था जिसपर काफी कॉन्ट्रोवर्सी हुई थी। भंवरी देवी एक सीडी की धमकी देकर कांग्रेस विधायक मलखान सिंह और मदेरणा से करोड़ों रुपये मांग रही थी। उस सीडी में मदेरणा और अन्य लोग भंवरी देवी के साथ आपत्तिजनक हाल में थे। यह मामला उस समय सामने आया था, जब भंवरी देवी के पति ने आरोप लगाया कि मदेरणा ने उनकी पत्नी का अपहरण कर लिया है। इस आरोप पर जांच हुई थी तो ये सेक्स स्कैंडल सामने आया था। इसके बाद राजस्थान सरकार ने भवरी देवी के मर्डर केस में महिपाल को अरेस्ट कर लिया था।
जानें भारतीय राजनीति को हिला देने वाले 5 प्रेम संबंध
2012 में अभिषेक मनु सिंघवी का स्कैंडल
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता अभिषेक मनु भी इस लिस्ट में शुमार है। उनकी एक सनसनीखेज सीडी सामने आई थी जिसमें वो सुप्रीम कोर्ट के लॉयर्स चैंबर में एक महिला वकील के साथ आपत्तिजनक स्थिति में थे। सिंघवी की ये सीडी उनके यहां ड्राइवर रह चुके एक व्यक्ति ने बनाई थी। सिंघवी का कहना था कि ये सीडी उनको ब्लैकमेल करने के लिए बनाई गई है और इसमें वो नहीं बल्की कोई और ही है। ये सीडी यूट्यूब पर भी अपलोड कि गई थी।
जानें भारतीय राजनीति को हिला देने वाले 5 प्रेम संबंध
2016 में संदीप कुमार का स्कैंडल
हाल ही में आप सरकार के मंत्री संदीप कुमार का एक वीडियो सामने आया जिसके बाद खासा बवाल हुआ। इस वीडियो में संदीप तथाकथित दो महिलाओं के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे थें। इस वीडियों के सार्वजनिक होने के बाद से उनको उनके पद से हटा दिया गया।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk