-लव, सेक्स व धोखा का मामला, मेन रोड में चला हाई वोल्टेज ड्रामा

-पुलिस लड़का-लड़की दोनों से थाने में कर रही पूछताछ

RANCHI: राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर शुक्रवार को एक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। जहां एक लड़की और एक लड़का के बीच सरेआम सड़क पर मारपीट शुरू हो गई। इसे लेकर सड़क जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। फिलहाल लडकी और लड़का को पुलिस थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है।

क्या है मामला

दरअसल, ये पूरा मामला लव, सेक्स और धोखा से जुडा है। जहां एक तरफ प्यार में धोखा खाई लड़की ने बीच चौराहे बवाल काटा और लड़के की कॉलर पकड़कर पिटाई कर दी। लडकी का कहना है कि लड़का ने उसके साथ धोखा किया है। उसने झांस में लेकर पहले तो पति से तलाक करवाया फिर शादी की बात लगातार टालता रहा और करीब 9 महीने तक यौन शोषण करता रहा। मामला पुलिस में दर्ज कराए जाने के बाद आरोपी फिलहाल बेल पर बाहर है। लडकी का कहना है कि लड़का के घर वालों की तरफ से लगातार धमकी दी जा रही है कि मामले को ज्यादा मत बढ़ाओ।