ये हैं बॉलीवुड की सुपरहिट लव स्‍टोरी
1- सैफ-करीना
बॉलीवुड मे सैफीना के नाम से मशूहर इस कपल ने लव मैरिज की थी। करीना पहले शाहिद कपूर के साथ कुछ सालों तक रिलेशनशिप मे रही। जब करीना पटौदी खानदान के नबाव सैफ से मिली तो दोनो को एक दूसरे से प्यार हो गया। कुछ सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनो शादी के बंधन मे बंध गए। यह करीना की पहली और सैफ की दूसरी शादी थी। इन दिनो करीना कपूर खान प्रेगनेंट हैं। जल्द ही वह सैफ के बच्चे को जन्म देंगी।

ये हैं बॉलीवुड की सुपरहिट लव स्‍टोरी
2- रितेश-जेनीलिया
रितेश देशमुख एक राजनैतिक परिवार से आते हैं। रितेश ने राजनीति मे जाने से बेहतर फिल्मो मे अपना करियर बनाने की सोची। रितेश और जेनीलिया की मुलाकात एक फिल्म के सेट पर हुई थी। धीरे-धीरे मुलाकातों का ये सिलसिला प्यार मे बदल गया। दोनों के परिवार इस शादी के लिए राजी थे। फिर क्या था दोनो शादी के बंधन मे बंध गए। इस शादी मे बॉलीवुड सितारों से लेकर कई राजनेता भी शामिल हुए थे।

ये हैं बॉलीवुड की सुपरहिट लव स्‍टोरी
3- एश्वर्या-अभिषेक
बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत जोडि़यों मे से एक है मिस वर्ल्ड एश्वर्या राय और बच्चन खानदान के शहजादे अभिषेक बच्चन की। शादी से पहले एश्वर्या का नाम सलमान खान और विवके ओबेराय से भी जुड़ चुका है। सलमान के साथ एश्वर्या का रिश्ता हर कोई जानता था। अभिषेक ने एश्वर्या को अपनी जीवनसंगिनी चुना। दोनो की शादी बड़ी धूमधाम से हुई। एश्वर्या और अभिषेक के एक बेटी आराध्या भी है।

ये हैं बॉलीवुड की सुपरहिट लव स्‍टोरी
4- गौरी-शाहरूख
बॉलीवुड मे इश्क मोहब्बत और चाहत की बात हो और किंग ऑफ रोमांस शाहरूख का नाम ना लिया जाए ऐसा तो मुमकिन नही है। शाहरूख मुस्लिम हैं और गौरी हिन्दु पर दोनो की मोहब्बत के आगे उनके मजहब नही आए। शाहरुख को गौरी के परिवार को मनाने के लिए खासा मशक्कत करनी पड़ी लेकिन वे कामयाब रहे। अपनी शादी मे शाहरूख गौरी को सरप्राइज देने के लिए हाथी पर सवार होकर आए थे।

ये हैं बॉलीवुड की सुपरहिट लव स्‍टोरी
5- नीतू-ऋषि
बॉलीवुड के सबसे बड़े कपूर खानदान से आने वाले चॉकलेटी ब्याय ऋषि कपूर का दिल अपनी को स्टार पर आ गया। धीरे-धीरे दोनो प्यार की पींगे बढ़ाने लगे। एक दिन ऋषि पे हिम्मत कर के नीतू को प्रप्रोज किया। नीतू ने ऋषि से शादी के लिए हां कर दी। फिर क्या था दोनो की धूमधाम से शादी हुई। बॉलीवुड की इस प्रेमकहानी को सभी का प्यार और साथ मिला।

ये हैं बॉलीवुड की सुपरहिट लव स्‍टोरी
6- अमिताभ-जया
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और जया भादुड़ी की प्रेम कहानी भी करोड़ो मे से एक है। एक दौर था जब अमिताभ अपनी को स्टार रेखा की मोहब्बत मे कैद थे लेकिन जया की सच्ची मोहब्बत के आगे अमिताभ ने रेखा को छोड़ जया को चुना। जया से शादी के बाद भी अमिताभ बच्चन रेखा के करीब आए लेकिन जया निष्ठा और परिवार के प्रति प्यार ने अमिताभ को उनसे दूर नही जाने दिया।

ये हैं बॉलीवुड की सुपरहिट लव स्‍टोरी
7- धर्मेन्द्र-हेमा
बॉलीवुड मे ड्रीम गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी अपने दौर की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों मे से एक थीं। पंजाब से आने वाले धर्मेन्द्र का दिल हेमा मालिनी पर आ गया। धर्मे्द्र शादी शुदा थे। उनके एक पत्नी और दो बच्चे थे लेकिन मोहब्बत के पैरों मे किसने बेडि़यां डाली हैं। आखिर मे धर्मेद्र हेमा की मोहब्बत मे कैद हो गए और दोनो ने शादी कर ली। धर्मेन्द्र और हेमा के दो बेटियां ईशा और अहाना देओल हैं।

ये हैं बॉलीवुड की सुपरहिट लव स्‍टोरी
8- दिलीप कुमार-सायरा बानो
बॉलीवुड के ट्रेजिडी किंग दिलीप कुमार और सायरा बानो की प्रेम कहानी भी बॉलीवुड के इतिहास मे सुनहरे अक्षरों मे लिखी जाएगी। दोनो अपनी पचासवीं शादी की वर्षगांठ मना रहे हैं। सायरा अपने समय की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों मे से एक थीं। सायरा हमेशा से दिलीप कुमार की बड़ी फैन रही हैं। शादी के इतने सालों बाद भी दोनों की मोहब्बत किसी गुलाब के फूल की तरह ताजी है। सायरा ने 22 साल की उम्र मे दिलीप कुमार से शादी की थी। दोनो की उम्र मे इतने ही साल का अंतर था।

ये हैं बॉलीवुड की सुपरहिट लव स्‍टोरी
9- नरगिस-सुनील दत्त
बॉलीवुड की यह प्रेमकाहानी अपने आप मे किसी फिल्मी स्टोरी से कम नही है। नरगिस बेहद खूबसूरत थीं। सुनील और नरगिस की मुलाकात फिल्म दो बीघा जमीन के सेट पर हुई थी। सुनील उस दौरान फिल्मो मे नए थे और नरगिस उस दौर की सबसे उम्दा कलाकार थीं। इससे पहले नरगिस राज कपूर के साथ रिलेशन मे रह चुकीं थीं। राज भी नरगसि को डिवोर्स नही देना चाहते थे। पर एक एक्सीडेंट ने सुनील और नरगिस को और करीब ला दिया। जिसमे नरगिस की जान बचाने के लिए सुनील ने अपनी जान की परवाह नही की।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk