- यहां तो एक नहीं दो लव स्टोरी निकली

- 15 अगस्त के दिन गायब हो गई थी लड़की

- दो युवकों पर अपहरण की एफआईआर दर्ज

BAREILLY: सुभाषनगर में जिसे सभी एक लव स्टोरी समझ रहे थे दरअसल वो दो लव स्टोरी निकली। कहीं न कहीं दोनों लव स्टोरी में कनेक्शन भी है। एक प्रेमी युगल तो वापस आ गए हैं, जबकि दूसरे लव वर्ड का कुछ पता नहीं चल पाया है, जो वापस आए हैं वो दिल्ली में होटल में रह रहे थे। दोनों शादी करना चाहते हैं। फिलहाल पुलिस दूसरे प्रेमी युगल की तलाश में जुट गई है।

सिपाही का बेटा है पवन

सुभाषनगर राजीव कॉलोनी की रहने वाली लड़की बदायूं रोड स्थित इंटर कॉलेज में ग्याहरवीं क्लास में पढ़ती है। क्भ् अगस्त को वह स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शामिल होने की बात कहकर कॉलेज के लिए निकली थी, लेकिन वह कॉलेज नहीं पहुंची। काफी तलाशने के बाद भी जब उसका कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने क्7 अगस्त को उसके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी। लड़की के मां ने एफआईआर में आरोप लगाया कि पड़ोस के दो लड़के रवि और पवन उनकी बेटी का रास्ता रोकते थे। उन्होंने ही उसका अपहरण किया होगा। इसमें से एक लड़का पवन पुलिस लाइन में तैनात सिपाही का बेटा है।

मंडे रात वापस अाए दोनों

पुलिस ने रवि व पवन के परिजनों से पूछताछ कर लड़की की तलाश शुरू कर दी है। जांच में सामने आया कि दोनों युवक गायब हैं, जिससे पुलिस का शक दोनों पर और गहरा गया। पुलिस ने पवन के पिता यानी सिपाही से भी पूछताछ की। इस पर उन्होंने पवन से बात की और घर वापस आने के लिए कहा। मंडे रात को पवन घर वापस आ गया। पवन के साथ पड़ोस की रहने वाली एक लड़की भी थी।

लड़की के बिना नहीं रह सकता जिंदा

पवन ने पूछताछ में बताया कि लड़की उसके पड़ोस में रहने वाली है और यह लड़की दूसरे आरोपी की सगी बहन है। वह लड़की को कई वर्षो से जानता है। करीब तीन साल से उनका लव अफेयर चल रहा है। उसने बताया कि क्भ् अगस्त को वह लड़की के साथ घर से दिल्ली चला गया। दिल्ली के आनंद विहार में कमरा लेकर रह रहे थे। उसने बताया कि वह लड़की से शादी करना चाहता है। पिता के कहने पर वह वापस आया है।

दूसरे लड़का-लड़की की तलाश जारी

यही नहीं पवन ने पुलिस को बताया कि उसे नहीं पता कि रवि और पड़ोस में रहने वाली दूसरी लड़की कहां है। उसका कहना है कि वह तो रवि से पहले ही घर छोड़कर चला गया था। वहीं इस मामले में एसएचओ देवेश चौहान का कहना है कि दोनों लड़का-लड़की खुद ही वापस आए हैं। इस लड़की के अपहरण की परिजनों ने एफआईआर भी दर्ज नहीं कराई थी। अब दूसरी लड़की व रवि की तलाश की जा रही है।