क्या है लुपस
शरीर के प्रतिरक्षा तंत्र से जुड़े उत्तकों नियंत्रण से बाहर होना निसंदेह एक खतरनाक लक्षण है। इसके चलते आपके शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर हो जाती है और वो सही ढ़ग से बीमारियों का सामना नहीं कर पाता। इसे ऑटो इम्यून डिर्साडर कहते हैं। ऐसी ही एक बीमारी है लुपस। एक अध्ययन के अनुसार ये बीमारी हर साल करीब दस लाख लोगों को अपना शिकार बना लेती है। सबसे बड़ी बात ये है कि इस बीमारी का फिलहाल कोई प्रभावी इलाज नहीं है।

गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक
लुपस विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं के लिए कठिनाई पैदा करता है। लुपस से प्रभावित महिलाओं में करीब 20 से 30 प्रतिशत तक ऐसी हैं जो गर्भधारण या गर्भावस्था में परेशानी का शिकार होती हैं और इसके चलते उनका गर्भपात तक हो जाता है।

pregnant women eating

अन्य लोग भी होते हें शिकार
वैसे चिकत्सकों की माने तो यह बीमारी गर्भवती महिलाओं के अलावा दूसरे लोगों को भी शिकार बनाती है। लुपस से ग्रस्त लोगों के जोड़ों, त्वचा, गुर्दे, रक्त कोशिकाओं, मस्तिष्क आंख, फेफड़े और हृदय इससे प्रभावित होते हैं। लुपस के से ग्रस्त होने पर इंसान का शरीर अपने ही इम्युनिटी सिस्टम के विपरीत काम करने लगता है। जिसके चलते कोई भी दवा प्रभावपूर्ण तरीके से असर नहीं करती है।

ढूंढा जा रहा है इलाज
फिल्हाल इस बीमारी को कोई उचित इलाज उपलब्ध नहीं है और उस पर शोध जारी हैं।  फिल्हाल चिकित्सक केवल इतना ही कर पा रहे हैं कि लुपस के लक्षणों को कंट्रोल करने का प्रयास करके उसके शरीर में असर करने की गति को धीमा करना। इसके अलावा हम अपने लाइफ स्टाइल को को बेहतर करके और हेल्दी डाइट के जरिए इस बीमारी से बचे रह सकते हैं।

Health News inextlive from Health Desk

inextlive from News Desk