इस राजकुमारी के लिए बनवाया गया था 27 लाख का टॉयलेट

थाइलैंड की राजकुमारी सिरिंदहोर्न पांच दिनों के भारत दौरे पर हैं। इसी कड़ी में वे एमपी में सांची घूमने आईं और उसके बाद भोपाल। इस राजकुमारी के भारत दौरे से ज्यादा कंबोडिया दौरा चर्चा में आया था। वहां पर प्रिंसेज के लिए 27 लाख का टॉयलेट बनवाया गया था। जिसको लेकर काफी विवाद हुआ था।

इस राजकुमारी के लिए बनवाया गया था 27 लाख का टॉयलेट

कंबोडिया दौरे के पहले दिन राजकुमारी सिरिंदहोर्न यीक लाओम झील के किनारे बने एक रिजॉर्ट में रुकी थीं। राजकुमारी यहां सिर्फ एक दिन रुकी और टॉयलेट को खासतौर पर उनके लिए तैयार करवाया गया था। लोकल ऑफिशियल्स के मुताबिक, इसे बनाने में 40 हजार डॉलर (करीब 27 लाख रुपए) लगे। राजकुमारी के वहां से जाते ही टॉयलेट हटा दिया गया था।

इस राजकुमारी के लिए बनवाया गया था 27 लाख का टॉयलेट

आपको बता दे की इस टॉयलेट को एससीजी कंस्ट्रक्शन कंपनी ने 8 स्क्वेयर मीटर में तैयार किया था। इसे बनाने में 19 दिन लगे थे। टॉयलेट की दीवार और छत पर व्हाइट टाइल्स लगाई गई हैं और इसे सिल्वर रेलिंग से कवर किया गया था। इसके लिए सभी मटेरियल बैंकॉक से मंगवाया गया था।

Weird News inextlive from Odd News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk