कुल पापा की डार्लिंग डॉटर का कूल स्टाइल
महेंद्र सिंह धोनी इंडियन क्रिकेट में कैप्टन कूल के नाम से भी जाना जाता है और आप जब ये वीडियो देखेंगे तो जान जायेंगे कि पापा की लाडली जीवा बिलकुल उन पर ही पड़ी हैं। इस वीडियो में जीवा एक लैपटॉप पर हिट नंबर 'हिट द क्वैन' सुन रही है। ये वीडियो धोनी की पत्नी साक्षी ने गुरुवार को सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर शेयर किया है। वैसे ये अकेला वीडियो नहीं है ऐसे कई वीडियो इस कपल ने शेयर किये हैं। ये पहली बार है कि अब तक तस्वीरों में बिटिया को फ्लांट कर रहे धोनी ने बेटी के वीडियो फैंस से शेयर किए हैं।
#Ziva tryin to understand the #hitthequan !!!hahahhahahaha pic.twitter.com/XBkMORntKd
— Sakshi Singh Dhoni (@SaakshiSRawat) August 13, 2015
रणवीर सिंह को किया चैलेंज
ऐसे ही एक और वीडियो में साक्षी ने जीवा के बिहाव पर बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को भी चैलेंज किया है। वैसे तो इस चैलेंज का कोई रीजन नहीं बताया गया है लेकिन इसकी वजह शायद रणवीर की एनर्जी या उनके चाइल्ड लाइक एक्साइमेंट को चैलेंज करना हो सकती है। फिल्हाल रणवीर की ओर से कोई जवाब नहीं आया है।
#HitTheQuanChallenge #Ziva challenges @RanveerOfficial pic.twitter.com/Naz5TAlGkG
— Sakshi Singh Dhoni (@SaakshiSRawat) August 13, 2015
शेयर करने के तुरंत बाद से ही इस वीडियो को देखने के लिए लोगों का क्रेज दिखने लगा है जो इसे मिले सैंकड़ो लाइक्स से पता चल रहा है। जिस सांग को जीवा इंज्वॉय कर रही हैं वो सोशल मीडिया पर काफी फेमस है और इसे मशहूर रैपर रिचर्ड कोल्बर्ट ने गाया है।
Hindi News from Cricket News Desk
Cricket News inextlive from Cricket News Desk