- ध्वजारोहण कर सभी सरकारी दफ्तरों में याद किए गए बापू और शास्त्री जी

- गोरखपुर यूनिवर्सिटी के संवाद भवन में साहित्य एकेडमी के अध्यक्ष ने दिया लेक्चर

- सिटी में कई जगह ऑर्गेनाइज किए गए प्रोग्राम

द्दह्रक्त्रन्य॥क्कक्त्र : सिटी में थर्सडे को चारों ओर 'रघुपति राघव राजा राम' और 'जय जवान और जय किसान' की धूम थी। मौका था देश के दो बड़े दिग्गज महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती का, जिन्हें सिटी में चारों ओर याद किया गया। इस मौके पर जहां सरकारी दफ्तरों में झंडारोहण के साथ चित्र पर माल्यार्पण किया गया, वहीं गोरखपुर यूनिवर्सिटी में डीएसडब्लू की ओर से लेक्चर ऑर्गेनाइज किया गया। सिटी में अन्य जगहों पर दोनों महान विभूतियों को पुष्पांजलि, रैली के साथ कई और प्रोग्राम ऑर्गेनाइज कर याद किया गया।

गांधी जयंती पर दी कमिश्नर, डीएम ने सलामी

आयुक्त परिसर में कमिश्नर आरके ओझा, कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम रंजन कुमार और विकास भवन परिसर में मुख्य विकास अधिकारी कुमार प्रशांत ने ध्वजारोहण कर बापू और शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण किाय। इसके बाद गांधी जी और शास्त्री जी के जीवन संघर्ष, देश सेवा और उनके जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला। वहीं गांधी जयंती पर रीजनल स्पो‌र्ट्स स्टेडियम में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके विनर्स को डीएम रंजन कुमार और सीडीओ कुमार प्रशांत ने प्राइज देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अश्विनी कुमार सिंह समेत सभी खिलाड़ी और कोच मौजूद रहे।

डीडीयू में महात्मा गांधी के विचार और दर्शन पर हुआ लेक्चर

डीडीयू गोरखपुर यूनिवर्सिटी के संवाद भवन में स्पेशल लेक्चर ऑर्गेनाइज किया गया। इसमें साहित्य एकेडमी के अध्यक्ष प्रो। विश्वनाथ प्रसाद तिवारी ने महात्मा गांधी के विचार और दर्शन पर अपना लेक्चर दिया। प्रोग्राम की शुरुआत में चीफ गेस्ट, अध्यक्षता कर रहे वीसी प्रो। अशोक कुमार, डीएसडब्लू डॉ। रजनीकांत पांडेय ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। प्रोग्राम का संचालन डॉ। विनीता पाठक ने किया। इस मौके पर डीएसडब्लू की टीम, यूनिवर्सिटी के टीचर्स, एंप्लाइज, रिसर्च स्कॉलर्स और स्टूडेंट्स मौजूद रहे।

डीवीएनपीजी में प्रोग्राम हुआ ऑर्गेनाइज

डीवीएनपीजी कॉलेज में इस दौरान कॉलेज की एनएसएस गोरक्षनाथ, मीराबाई, महाराणा प्रताप, सुभाष और विवेकानंद यूनिट और रोवर्स-रेंजर्स के वालंटियर्स ने प्रोग्राम ऑर्गेनाइज किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ। शेर बहादुर सिंह ने की। प्रोग्राम में कॉलेज के डॉ। श्रीभगवान सिंह, डॉ। राजशरण शाही, डॉ। सत्यपाल सिंह, डॉ। वीणा गोपाल मिश्रा ने भी अपनी बातें रखीं। इस दौरान एनएसएस और रोवर्स-रेंजर्स वालंटियर्स मौजूद रहे।

सेंट एंड्रयूज कॉलेज में सेलिब्रेट की गई जयंती

सेंट एंड्रयूज कॉलेज स्थित महात्मा गांधी अध्ययन केंद्र पर गांधी जी की 145वीं जयंती मनाई गई। प्रोग्राम की शुरुआत गेस्ट ने माल्यार्पण के साथ की। इसके बाद गांधी जी के प्रिय भजन 'रघुपति राघव राजा राम' गायन किया गया। इस दौरान डॉ। एमएम खान ने गांधीजी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इसके बाद डॉ। शोभित श्रीवास्तव और एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ। सुशील राय ने अपनी बातें रखीं। प्रोग्राम का संचालन डॉ। विकास कुमार सरकार ने किया। इस दौरान बड़ी तादाद में वालंटियर्स मौजूद रहे।

गांधी-शास्त्री जयंती की धूम

कॉलेजेज के अलावा सिटी में चारों ओर दोनों दिग्गज याद किए गए। इस सीरीज में सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष चंद्र 'अकेला' की अध्यक्षता में एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई, जिसका संचालन डीएन मिश्रा ने किया। वहीं वैश्य महिला इकाई की ओर से टाउन हॉल स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पद्मा गुप्ता ने की। इसके साथ ही यूपी अपराध निरोधक कमेटी की ओर से माल्यार्पण का प्रोग्राम ऑर्गेनाइज किया गया। इसमें कमेटी के जोनल सचिव आदिल अमीन ने टाउन हॉल स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सभी प्रोग्राम में बड़ी तादाद में लोगों ने पार्टिसिपेट किया।