10वीं में धोनी के आये थे इतने नंबर

क्या आप को पता है कि फर्राटेदार इंग्लिश बोलने वाले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सिर्फ 12वीं तक पढ़ाई की है। क्रिकेट के लिये उन्होंने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। वैसे आप जानना तो जरूर चाहते होंगे कि वह पढ़ाई में कैसे थे। उनके कितने नंबर आते थे। सहवाग इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं मुलाकात के दौरान धोनी ने कहा कि वह पढ़ाई में अच्छे नहीं थे। उन्हें दसवीं में 66 और बारहवीं में 56 प्रतिशत अंक हासिल हुए थे। धोनी ने बताया कि उन्होंने ग्यारहवीं में पहली बार क्लास बंक की थी।

महेंद्र सिंह धोनी के 10वीं व 12वीं में इतने नंबर आए थे

बोर्ड परीक्षा के दौरान जाते थे मैच खेलने

जब वह 12वीं में थे तब उन्हें परीक्षा के दौरान रांची से बाहर जाकर मैच खेलने थे। उस वक्त उनके पिता से इसके लिए अनुमति लेनी थी। उन्होंने संकोच करते हुए मां के जरिये यह बात पिता तक पहुंचाई। उनके पिता ने उनकी यह बात मान ली। उनके पिता पान सिंह ने कहा कि यदि तुमने साल भर तैयारी की है तो एक दिन से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। धोनी ने छात्रों से कहा कि उन्हें पढ़ाई खेल के बीच में संतुलन बनाना होगा। धोनी ने बच्चों से कहा कि हमें उन चीजों के लिए परेशान होना चाहिए जो हमारे नियंत्रण में हैं न कि उनके लिए जो हमारे नियंत्रण में नहीं हैं।

महेंद्र सिंह धोनी के 10वीं व 12वीं में इतने नंबर आए थे

आप को अपना 100 पर्सेंट देना चाहिए

धोनी ने कहा कि पूरे मन से क्रिकेट खेलना मेरा काम था लेकिन टीम इंडिया में मेरा चयन हो ये मेरे नियंत्रण में नहीं था। यह किसी और का काम था। इसके लिए मैं परेशान नहीं होता था। इसलिए खेल और पढ़ाई में समय देना हमारे वश में है और हमें वह करना चाहिए। धोनी ने बच्चों से कहा कि स्कूल में आपको हर खेल में भाग लेना चाहिए और यह समझने की कोशिश करना चाहिए कि आप किस खेल में किस काम में अच्छे हैं। इस बात की पहचान होना बेहद जरूरी है।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

Cricket News inextlive from Cricket News Desk