- तेज धारदार हथियार से कई जगह किया वार

- अबतक पहचान नहीं, सफेद साड़ी में थी महिला

- बुद्धा कॉलोनी थाना के आदर्श नगर कॉलोनी की वारदात

PATNA : बुद्धा कॉलोनी थाने के आदर्शनगर में एक महिला की हत्या धारदार हथियार से काटकर कर दी गई। महिला की पहचान नहीं हो सकी। वह सफेद कलर की कढ़ाई की हुई साड़ी पहने हुई है और पैरों में पायल है। उसे सड़क किनारे किसने मारा यह पता नहीं चल सका। शरीर पर गला, ललाट और कनपट्टी पर हथियार से वार किया गया है। महिला की उम्र करीब फ्भ् साल है। पुलिस को उसी इलाके में रहने वाले एक युवक ने क्00 डायल पर फोन कर के दी। लाश को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया गया।

सर्टिफिकेट में लिखा है ममता

घटना करीब 7 बजे शाम की है। इस संबंध में आदर्श कॉलोनी में किराये के मकान में रहने वाले फतुहा के तेज प्रताप ने क्00 डायल कर पुलिस को जानकारी दी। उसने बताया इस रास्ते से वह म्.ख्0 बजे इधर से गुजरा था तब यहां कोई लाश नहीं थी मगर वह 7 बजे आया तो देख लाश पड़ी है। इसके बाद उसने पुलिस को फोन कर सूचना दे दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि पहचान की कोशिश की जा रही है। वैसे उसके पास से बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड का सर्टिफिकेट मिला है जिस पर ममता कुमारी लिखा है। अब पुलिस यह पता लगाएगी कि ममता उसी का नाम है या फिर कोई दूसरी है।

कोई कुछ नहीं बता रहा

घटना के बाद से ही पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। आदर्श कॉलोनी एक पाश एरिया है। वहां कई वीआईपी लोगों का घर है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की मगर कोई सटीक जानकारी देने वाला नहीं मिला। यहां तक कि डर से कई लोगों ने घरों के दरवाजे बंद कर लिया। कुछ लोग सामने आये भी तो वे कोई खास जानकारी नहीं दे सके। गौरतलब है कि कुछ महीने पहले भी पत्रकार नगर थाना एरिया में एक नर्स की हत्या धारदार हथियार से काटकर कर दी गई थी जिसमें उसका देवर ही कातिल निकला था और पकड़ा गया था।