mahindra and mahindra ceo anand mahindra want new sports league
anand mahindra, sports league, new sports league, mahindra and mahindra, ceo anand mahindra, Car Soccer Game, Car Football
आनंद महिंद्रा चाहते हैं एक ऐसा खेल, वीडियो ट्वीट किया तो लोगों ने कहा बड़ा खतरनाक है गोलकीपर
दुनिया में एक से एक खतरनाक खेल हैं पर हम आपको जो दिखाने जा रहे हैं वो सब खतरनाक खेलों के पापा है। इस खेल को देखने के बाद आप सोचेंगे कि खेल के मैदान में जाऊं भी या नहीं। वैसे एक जनाब है जो इस तरह के खेल में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

फुटबॉल का बाप है ये गेम
आपने फुटबॉल के मैदान में गेंद के पीछे भागते हुए प्लेयर और गोल पर बॉल को रोकते हुए गोलकीपर को तो देखा ही होगा पर यह गेम थोड़ा हटके है। इसमें प्लेयर भी हैं बॉली भी है और गोलकीपर भी है लेकिन इस गेम में जान जाने का भी खतरा है। ये खेल कारों में बैठे लोग एक बड़ी सी बॉल के साथ खेलते हैं। कार से बॉल को गोल की ओर फेकना होता है। गोल पर खड़ा होता है एक विशालकाय गोलकीपर जो कोई इंसान नहीं बल्कि एक भारीभरकम मशीन है। इस मशीन से टकराने पर इंसान तो इंसान कार के भी परखच्चे उड़ जाएं। 
https://img.inextlive.com/inext/tweet-211017.jpg
गोलकीपर देख भूल जाएंगे खेलना
महिन्द्रा एंड महिन्द्रा के मालिक आनंद महिन्द्रा ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो अपलोड किया है। कारो के शौकीन आनंद महिन्द्रा को ये कार बॉल गेम देखकर मजा आ गया। आनंद महिन्द्रा लिखते हैं कि ये प्रो कबड्डी की तरह तेज तो नहीं है पर ठीक है। उन्होंने कहा कि एक ऐसा भी खेल होना चाहिए। लोगों ने ट्वीट का रिप्लाई दिया और कहा कि खेल तो अच्छा है पर इसका गोलकीपर बहुत खतरनाक है। लोगों ने खेल से ज्यादा जिंदगी में दिलचस्पी दिखाई। उन्होंने कहा कि खेल में रोमांच तो भरपूर है पर इसमें जान का खतरा हर पल बना रहेगा। 

आनंद महिंद्रा चाहते हैं एक ऐसा खेल,वीडियो ट्वीट किया तो लोगों ने कहा बड़ा खतरनाक है गोलकीपर

गोलकीपर देख भूल जाएंगे खेलना

महिन्द्रा एंड महिन्द्रा के मालिक आनंद महिन्द्रा ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो अपलोड किया है। कारो के शौकीन आनंद महिन्द्रा को ये कार बॉल गेम देखकर मजा आ गया। आनंद महिन्द्रा लिखते हैं कि ये प्रो कबड्डी की तरह तेज तो नहीं है पर ठीक है। उन्होंने कहा कि एक ऐसा भी खेल होना चाहिए। लोगों ने ट्वीट का रिप्लाई दिया और कहा कि खेल तो अच्छा है पर इसका गोलकीपर बहुत खतरनाक है। लोगों ने खेल से ज्यादा जिंदगी में दिलचस्पी दिखाई। उन्होंने कहा कि खेल में रोमांच तो भरपूर है पर इसमें जान का खतरा हर पल बना रहेगा। 

Business News inextlive from Business News Desk