समझाने की कोशिश की
महिंद्रा ग्रुप के कार्यकारी अध्यक्ष आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। ऐसे में उन्होंने हाल ही में ट्वीटर एकाउंट पर एक पांडा का वीडियो श्ोयर किया है। साथ ही ट्वीट भी किया है। इस वीडियो के जरिए उन्होंने लोगों को यह समझाने की कोशिश की है। इस वीडियो में दिखाया जा रहा है कि एक पांडा है जो एक आदमी से बार-बार चिपक रहा है। जबकि वह व्यक्ित अपने काम में लगा है और उसे खुद से दूर कर रहा है।





क्यूट सा वायरल वीडियो

यहां तक कि वह व्यक्ति उसे काफी तेजी से ऊपर की ओर कर देता है लेकिन फिर भी वह पांडा उसकी ओर ही भागता है। यह वीडियो देखने में काफी फनी है। सबसे खास बात तो यह है आनंद महिंद्रा ने इसके साथ ही एक ट्वीट भी किया है। उन्होंने लिखा वैसे तो यह एक महज क्यूट सा वायरल वीडियो है लेकिन इसका बिजनेस लेसन यह है कि किसी भी एक रणनीति से मत चिपके रहिए अगर वह आपको खुद से हटा रही है।
बिजनेस का फंडा! जब आनंद महिंद्रा ने twitter पर वायरल किया पांडा
दूसरी रणनीति अपना सकते
आप दूसरी रणनीति अपना सकते हैं। आनंद्र महिंद्रा का यह वीडियो खूब देखा जा रहा है। अब तक बड़ी संख्या में लोग इस वीडियो को देख चुके हैं। इसमें पांडा बेहद क्यूट लग रहा है। वहीं लोग आनंद महिंद्रा के इस वीडियो को उनका बिजनेस फंडा मान रहे हैं। हालांकि यह कोई पहली बार नही हैं। आनंद महिंद्रा अक्सर ही सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ श्ोयर करते रहते हैं। उनके पोस्ट लोगों को पंसद भी आते हैं। कई पोस्ट को लेकर वह चर्चा में भी रह चुके हैं।

 

 

Business News inextlive from Business News Desk

Business News inextlive from Business News Desk