- 6 घंटे तक ठप रही बिजली और अशोक राजपथ पर बंद रहा परिचालन

PATNA CITY : बिजली डिपार्टमेंट की लापरवाही से बुधवार को पब्लिक को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जिस कारण पब्लिक के अंदर काफी गुस्सा देखने को मिला। यही नहीं स्कूल से स्टडी कर घर लौट रहे मासूम स्टूडेंट्स को भी काफी दिक्कतें हुई। बीच रास्ते में ही स्कूल बसों के रुक जाने से पैरेंट्स को पैदल बस तक जाना पड़ा और अपने बच्चों को लाना पड़ा। फजीहत होने की वजह से पैरेंट्स भी काफी नाराज हुए। दरअसल, बिजली डिपार्टमेंट को अशोक राजपथ पर गाय घाट से बबुआ गंज के बीच 8 रेल पोल लगाना था। इसके लिए मंगलवार को डिपार्टमेंट की ओर से घोषणा की गई थी कि बुधवार को म् घंटे बिजली की सप्लाई बंद रहेगी। साथ ही अशोक राजपथ पर गाडि़यों का परिचालन भी बाधित रहेगा। इसके लिए डिपार्टमेंट ने सुबह क्0 से दोपहर दो बजे का समय तय किया था।

पौने दो घंटे लेट से शुरू हुआ काम

लापरवाही का आलम इतना था कि डिपार्टमेंट ने अपने तय समय से करीब पौने दो घंटे लेट से काम शुरू किया। क्रेन की सहायता से रेल पोल लगाने का काम सुबह करीब क्क्:ब्भ् से शुरू हुआ और शाम के म्:क्भ् बजे तक चला। इस बीच क्रेन के मूवमेंट की वजह से गाय घाट पावर सब स्टेशन से बिजली की सप्लाई पूरे म् घंटे तक ठप रही। साथ ही अशोक राजपथ पर गाय घाट से गांधी मैदान और उधर से आने वाली गाडि़यों का परिचालन ठप रहा। कई जगहों पर जाम भी लग गए थे।