पत्‍‌नी से नाराज युवक ने खुद काटा प्राइवेट पार्ट

- कैंपियरगंज की घटना

- मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज

<पत्‍‌नी से नाराज युवक ने खुद काटा प्राइवेट पार्ट

- कैंपियरगंज की घटना

- मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज

GORAKHPUR:

GORAKHPUR: कैंम्पियरगंज एरिया के जनकपुर टोला करतहरी में शनिवार की शाम अपनी पत्‍‌नी से नाराज होकर युवक ने ब्लेड से अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया। हालात गंभीर होने के बाद फैमिली मेंबर्स उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उसकी हालत नाजुक देखकर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

अनबन के बाद उठाया कदम

महराजगंज के बृजमनगंज थानाक्षेत्र के त्रिलोकपुर निवासी ख्भ् वर्षीय कल्लू पुत्र रमेश दो तीन रोज पहले अपने ससुराल करतहरी आया था। इस दौरान पत्‍‌नी और बच्चे भी थे। दो दिन पहले पत्‍‌नी अपने पति के साथ रिश्तेदारी में एक शादी समारोह में गई। इस बीच दोनों के बीच में अनबन हो गई। शनिवार को जब वह पत्‍‌नी के मायके पहुंचा। इसके बाद शाम करीब भ् बजे उसने ब्लेड से अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया। लहूलुहान हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज में भेज दिया।