- साथी घायल, समारोह से लौट रहे थे बाइक सवार

GORAKHPUR: गोनरहा गांव के पास ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में पीछे बैठा साथी घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं ग्रामीणों ने ट्रक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कुशीनगर के कप्तानगंज थाना के गंगराई के मूल निवासी रामानंद प्रसाद (30) पिपराइच के कैथवलिया में नेवासे पर रहते थे। शनिवार को अपने दोस्त उमेश के साथ पतरा गांव में रिश्तेदार कर घर आयोजित किसी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। रात 9.30 बजे के करीब वापस गांव लौट रहे थे। पिपराइच-कुसम्ही मार्ग पर स्थित गोनरहा गांव के पास पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। तभी पीछे से आ रही दूसरी ट्रक रामानंद के ऊपर चढ़ गई। हादसा देख आसपास के लोग एकत्र हो गए और घायल को जब तक अस्पताल भेजा जाता उसकी मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल उमेश को अस्पताल में भर्ती कराया है। रामानंद हेलमेट नहीं पहने थे। मृतक मजदूरी कर अपने दो बच्चों सहित परिवार का जीवनयापन करता था।