- खोराबार के कुसम्ही जंगल स्थित गोरयाबीर मंदिर के के पास मिली लाश

-युवक के नाक से बहा था खून, हाथ पर थे खरोंच के निशान

KUSAMHI BAZAR: खोराबार थाना क्षेत्र के कुसम्ही जंगल में गोरयाबीर मंदिर के निकट बुधवार की सुबह एक युवक की लाश मिली। मंदिर के पास टहलने के गए लोगों से सड़क के किनारे पड़ी लाश को देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस शव को थाने ले गई। वहां उसकी शिनाख्त हुई। वह पिपराइच थाना क्षेत्र के दुबौली गांव निवासी चानबली का पुत्र नेबूलाल शव था। सड़क किनारे शव मिलने की सूचना पर युवक के परिजन थाने गए। वहां अपने 35 वर्षीय बेटे का शव देखकर बिलखने लगे। नेबूलाल दो दिन पहले घर से निकला था। घर के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। युवक कुछ दिनों से अर्धविक्षिप्त था।

वाहन की चपेट आया युवक

जंगल में हाईवे पर अर्धनग्न लाश मिलने की सूचना पर पर पहुंची पुलिस को प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटना का लगा। उसके नाक से ब्लड आ रहा था। दाहिने हाथ में खरोंच लगी थी। जिसे देखकर पुलिस किसी भारी वाहन की टक्कर से चोट लगने के कारण मौत का मामला मान रही है। उसके परिवार में माता के अलावा पत्‍‌नी औ दो बच्चे हैं। उसका शव देखकर रो-रोकर बुरा हाल था।