मनीषा का ऐसा है कहना
इस बारे में मनीषा का कहना है कि सिर्फ महिलाएं ही हैं, जो असल मायने में एकदूसरे की हिफाजत कर सकती हैं। हिफाजत करने वाले पुरुषों का भी पूरी तरह से आप भरोसा नहीं कर सकते हैं। ऐसे में उन्होंने महिला की रक्षा करने के लिए महिला को ही सबसे सही मानक माना है।

टि्वटर पर दी जानकारी
मनीषा ने खुद के लिए महिला बॉडीगार्ड को हायर करने की जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट पर दी है। उन्होंने कहा है कि महिला बॉडीगार्ड ही एकदूसरे की रक्षा कर सकती हैं। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि समाज सेवा को घर से ही शुरू किया जा सकता है। उसके बाद ही वह समाज के अन्य हिस्सों तक पहुंचती है।  

मनीषा के पास हैं ये प्रोजेक्ट
बताते चलें कि मनीषा कोइराला जल्द ही मलयालम फिल्म 'इटवापाती' में अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। फिल्म में उनकी भूमिका के बारे में बताया गया है कि वह काफी दमदार होगी। इसके अलावा वह एक हिंदी फिल्म के लिए भी जोर-शोर के साथ तैयारी में जुटी हुई हैं। इस हिंदी फिल्म का नाम होगा 'चेहरे'।

inextlive from Bollywood News Desk

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk