बने हैं पुलिस कांस्टेबल
मनोज बाजपेयी जल्दी ही नजर आने वाले हैं पुलिस के हेड कांस्टेबल की भूमिका में। ये रोल उन्होंने अपनी आने वाली शॉर्ट फिल्म ताण्डव में निभाया है। फिल्म का टीजर ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का निर्देशन देवाशीष मखीजा ने किया है। जबकि र्निमाण muvizz.com ने किया है। फिल्म के टीजर के लॉन्च की जानकारी मनोज ने खुद ट्वीट करके दी है। और लोगों से उसे जितना हो सके फैलाने का अनुरोध किया है।


पुलिस वालों की मुश्किल की दास्तान
जितना अब तक फिल्म के बारे में पता चला है उससे लगता है कि ये पुलिस वालों की मुश्किलों की कहानी है। फिल्म बताती है कि वे अपने काम के दौरान किस किस्म के संघर्ष और कुंठा से गुजरते हैं। ट्रेजर में ताण्डव के तेज संगीत के साथ रंगीन रोशनियों के बीच मास्क लगाये हुए कइ्र चेहरे तेजी से सामने आते हैं और डिजाल्व हो जाते हैं।

 

inextlive from Bollywood News Desk

 

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk