मानुषी अभी नहीं आएंगी फिल्मों में

चीन के सान्या में मिस वर्ल्ड बनी मानुषी भारत आ चुकी हैं। मुंबई में सोमवार को वो पहली बार मीडिया के सामने आईं। कहा पेशे से डॉक्टर हूं तो इसी सेवा को आगे बढ़ाने का इरादा है। मानुषी के मुताबिक अभी उनका फिल्मों में आने का कोई मन नहीं है। उन्होंने आगे कहा "आने वाले समय में मैं 4 महाद्वीपों की यात्रा करनेवाली हूँ। इस दौरान हम महिलाओं की पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं को लेकर उन्हें जागरूक करेंगे।" मानुषी ने बताया कि वो जल्द ही एशियाई महाद्वीप की छह मिस वर्ल्ड जीतने वाली सुंदरियों से भी मिलने वाली हैं। लेकिन अभी वो बॉलीवुड के बारे में नहीं सोच रही हैं तो इसके बारे में अभी कुछ भी नहीं बोल सकती हैं। आपको बता दें कि भारत की अब तक 6  मिस वर्ल्ड बनी हैं, उनमें रीता फरिया को छोड़ कर सभी ने फिल्मों में अपना भाग्य आजमाया है।

हीरोइन बनने पर मानुषी का आया ऐसा जवाब,जानें बॉलीवुड में कौन विश्‍व सुंदरी रही हिट कौन फ्लॉप

ऐश्वर्या राय बच्चन (1994)

भारत की पहली मिस वर्ल्ड रीता फारिया ने कभी फिल्मों में काम नहीं किया। लेकिन हां सन 1994 में मिस वर्ल्ड बनीं ऐश्वर्या राय बच्चन ने 3 साल इंतजार के बाद 1997 में एक्टिंग करना शुरु कर दिया। उनकी पहली फिल्म 'इरूवर' थी, जोकि तमिल में थी। इसी साल उन्होंने अपनी पहली हिंदी फिल्म 'और प्यार हो गया' से बॉलीवुड डेब्यू किया। ऐश्वर्या को असली पहचान फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' से मिली जोकि 1999 में रिलीज हुई थी। इसमें उनके अभिनय को काफी सराहा गया। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्म फेयर बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड भी मिला। इसके बाद वह 'देवदास', 'मोहब्बतें', 'धूम 2' जैसी बड़ी बड़ी फिल्मों में नजर आईं। सन 2007 में ऐश्वर्या ने एक्टर अभिषेक बच्चन के साथ शादी कर ली, उनकी एक बेटी भी है। उनकी आखिरी फिल्म 'ए दिल है मुश्किल' थी।

हीरोइन बनने पर मानुषी का आया ऐसा जवाब,जानें बॉलीवुड में कौन विश्‍व सुंदरी रही हिट कौन फ्लॉप

डायना हेडन (1997)

सन 1997 में मिस वर्ल्ड बनीं डायना हेडन भी बॉलीवुड में आईं लेकिन उन्हें ऐश्वर्या जितनी सफलता नहीं मिली। मिस वर्ल्ड बनते ही डायना यूके चली गई थीं, जहां उन्होंने एक्टिंग स्कूल में एडमीशन लिया। हालांकि हिंदी फिल्म जगत में उनके खाते में कुछ एक फिल्में ही हैं, इसमें साल 2003 में आई फिल्म 'तहजीब' भी है। इसके अलावा डायना कई रियल्टी टीवी शो में भी नजर आ चुकी हैं। डायना ने 2013 में अपने ब्वॉयफ्रेंड कोलिन डिक के साथ शादी कर ली। फिलहाल वो फिल्मों से दूर हैं।

हीरोइन बनने पर मानुषी का आया ऐसा जवाब,जानें बॉलीवुड में कौन विश्‍व सुंदरी रही हिट कौन फ्लॉप

युक्ता मुखी (1999)

साल 1999 में भारत की युक्ता मुखी ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। इसके बाद उन्होंने फिल्मों का रुख किया। उनकी पहली फिल्म थी 'पुवेलम उन वसम' थी। यह एक तमिल फिल्म है, युक्ता ने इसमें एक आइटम डांस किया था। इसके बाद 2002 में उन्होंने फिल्म 'प्यासा' से बॉलीवुड डेब्यू किया। हालांकि 6-7 साल काम करने के बाद उन्हें बॉलीवुड में कोई खास पहचान नहीं मिल पाई और 2008 के बाद वह पर्दे पर नजर नहीं आईं।

हीरोइन बनने पर मानुषी का आया ऐसा जवाब,जानें बॉलीवुड में कौन विश्‍व सुंदरी रही हिट कौन फ्लॉप

प्रियंका चोपड़ा (2000)

सन 2000 में मिस वर्ल्ड बनने के ठीक दो साल बाद प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में कदम रख दिया था। उनकी पहली फिल्म 'हमराज' थी। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को लोगों ने सराहा। यही वजह है कि साल 2003 में आई फिल्म 'द हीरो' के लिए प्रियंका को कॉस्ट किया गया। इसके बाद फिल्म 'अंदाज', 'प्लान', 'किस्मत' और 'मुझसे शादी करोगी' उनकी हिट फिल्में रहीं। बॉलीवुड से शुरु हुई अभिनय की शुरुआत हॉलीवुड तक पहुंच गई है। वह हॉलीवुड फिल्में भी करती हैं।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk