-21 वार्ड से 35 साल तक के कैंडिडेट्स पहुंचे सदन -वार्ड नंबर 32 के वोटर्स ने यंगेस्ट कैंडिडेट्स को पहुंचाया सदन -25 का एक और 26 की उम्र के चार पार्षदों का हुआ चुनाव GORAKHPUR: यूथ के कंधों पर देश का सारा दारोमदार है। विकास के रथ को आगे बढ़ाने में उनका अहम रोल है। अब गोरखपुर शहर के विकास की जिम्मेदारी भी इसी यंग ब्रिगेड के कंधों पर होगी। वोटर्स ने अपने शहर के लिए जो सरकार चुनी है, उसमें उन्होंने यूथ को खूब तवज्जो दी है। यही वजह है कि 70 वार्ड के नगर निगम में 21 कैंडिडेट्स जो सदन में अपने वार्ड का मुद्दा उठाएंगे, उनकी उम्र 35 साल से कम है। इसमें भी सबसे यंग कैंडिडेट 24 साल का होगा। वार्ड नंबर 32 से यंगेस्ट पार्षद गोरखपुर नगर निगम के चुनाव में लगभग एक तिहाई वार्ड महिलाओं के लिए रिजर्व थी। बाकी बचे वार्ड में से करीब आधे वा‌र्ड्स पर यंग ब्रिगेड का राज होगा। यानी इस बार बोर्ड में आधी आबादी के साथ यंग ब्रिगेड भी अपने वार्ड की समस्याओं का समाधान ढूंढेगी। इस बार यंगेस्ट कैंडिडेट वार्ड नंबर 32 माधोपुर से अभिषेक कुमार निषाद है। इनकी उम्र 24 साल है। वहीं दूसरा यंग पार्षद 25 वर्षीय इरशाद अहमद है, जो वार्ड नंबर 49 जाफरा बाजार से चुना गया है। वहीं 26 साल के चार पार्षद चुने गए हैं। तीस साल या इससे कम उम्र के 10 पार्षद बोर्ड में पहुंचे हैं। यह हैं यंग पार्षद - वार्ड नाम उम्र 32 माधोपुर अभिषेक निषाद 24 49 जाफरा बाजार इरशाद अहमद 25 10 राजेंद्रनगर वेस्ट रिंकी देवी 26 13 शिवपुर शहबाजगंज मो। अफरोज 26 21 बेतियाहाता विश्वजीत 26 31 कृष्णा नगर सवी कुमार 26 20 गिरधरगंज ममता देवी 27 44 उर्वरक नगर बेबी 27 8 जं। बेनी माधव महेश 29 55 अलहदादपुर आनंद वर्धन 30