मायके पक्ष के लोगों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

SANGRAMGARH ( 20 Nov, JNN):

कमरे में सो रही विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार की कमरे में उसकी लाश देख परिजन दंग रह एग। जानकारी होने पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सुबह कमरे में मिली लाश

लालगंज कोतवाली क्षेत्र के देवीगढ़ निवासी अजय कुमार पटेल पुत्र चंद्र मोहन की शादी ककरिहा गांव निवासी छोटेलाल पटेल की बेटी सन्नो (22) से छह माह पूर्व हुई थी। शादी के बाद से आए दिन ससुरालीजन सन्नो को प्रताडि़त करते थे। आरोप है कि उसे कई बार जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। इस बात को सन्नो ने अपने पिता व भाई से भी बताया था,

आए दिन होता था विवाद

इस बीच गुरुवार की रात सन्नो ससुरालीजनों के साथ खाना खाकर अपने कमरे में सोने चली गई। रात में संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। सुबह वह बिस्तर पर मृत दशा में पाई गई। सुबह ससुरालियों ने मायके पक्ष के लोगों को सूचना दी कि सन्नो की तबियत काफी खराब है। जब छोटेलाल अपने बेटे व पत्नी के साथ सन्नो के घर देवीगढ़ पहुंचा तो बेटी को मृत देख सन्न रह गया। छोटेलाल ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाने लगा। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बाक्स

घर से निकला वृद्ध हुआ गायब

KUNDA (20 Nov, JNN):

घर से शौच के लिए दो दिन पहले निकला वृद्ध गायब हो गया। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के पनाह नगर रहवई गांव निवासी बृजलाल 18 नवंबर की शाम घर से शौच के लिए निकला था, लेकिन लौट कर वह घर नहीं आया। काफी देर घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी उसका पता नहीं चला। बृजलाल के बेटे नोखेलाल ने पिता के गायब होने की तहरीर पुलिस को दी है।

बाक्स

-----------

सड़क हादसे में युवक घायल

KUNDA (20 Nov, JNN):

स्थानीय नगर पंचायत कुंडा से घर जाते समय बाइक सवार युवक अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। हथिगवां थाना क्षेत्र के सराय सैयद खां निवासी मो। अफजल (28) गुरुवार की रात किसी काम से कुंडा आया था। देर रात वह बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में गांव के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। डॉक्टरों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया है।