RANCHI : ओरमांझी के टुंडाहोली गांव में 22 वर्षीय विवाहिता को पहले मार-मार कर अधमरा कर दिया, फिर गला घोंट कर हत्या कर दी। इस संबंध में मृतक सोनी देवी के भाई छोटू कुमार ने ओरमांझी थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति मोहन महतो, उसकी मां बिराजो देवी तथा ससुर रमेश महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

2009 में हुई थी शादी

छोटू ने दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि उसकी बहन सोनी देवी और रमेश महतो के बीच पहले लव अफेयर था। बाद में उनलोगों ने इस शादी को समाज की नजरों में पुख्ता करने के लिए अरेंज शादी भी रचाई। शादी के बाद से सोनी देवी अपने पति मोहन महतो के साथ टुंडाहोली में रह रहे थे। दोनों से डेढ़ साल का एक पुत्र भी है।

दहेज में मांगा था दो लाख व बाइक

छोटू कुमार ने आरोप लगाया है कि सोनी देवी के पति मोहन कुमार महतो के द्वारा शादी के बाद से ही उसे प्रताडि़त किया जा रहा था। उसे दबाब दिया जाता था कि वह कांके थाना क्षेत्र स्थित सुकुरहुटटू मायके से दहेज के रूप में दो लाख रूपए व एक बाइक लाने का दबाब दे रहे थे। दहेज नहीं लाने पर ही उसके साथ मारपीट की जाती थी। सोनी देवी ने मारपीट से संबंधित कई बार फोन पर अपने भाई को सूचना दी थी।