RANCHI: बुधवार की रात लालपुर पुलिस के लिए कयामत की रात रही। एक विवाहिता को बरामद कर जब पुलिस लाई और आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की बात सामने आई तो विवाहिता के परिजन केस करने को राजी नहीं हुए। बाद में पुलिस ने दोनों परिवारों के बीच समझौते के आधार पर उसे ले जाने का आदेश दे दिया। इस बाबत लालपुर इंस्पेक्टर रमोद कुमार सिंह का कहना है कि चूंकि दोनों परिवार विवाहिता को ले जाना चाहते थे, इसलिए पीआर बांड लिखवाकर महिला को उसके पिता व भाई को सौंप दिया।

क्या है मामला

जानकारी के मुताबिक, व‌र्द्धमान कंपाउंड में रहनेवाली एक विवाहिता को एक कुंवारा युवक बहला-फुसलाकर बाहर ले गया था। पुलिस को जब जानकारी मिली तो छानबीन शुरू कर दी गई और युवक को महिला समेत बरामद कर लिया गया। महिला के गायब होने की जानकारी उसके ससुराल वालों को दी गई। ससुराल वाले भी थाना पहुंचे और विवाहिता को ले जाने की कोशिश की। लेकिन, जब बात नहीं बनी तो पुलिस ने महिला को महिला थाने भेज दिया। फिर, सुबह में महिला अपने पति और ससुराल जाने को राजी हुई, तब उसे जाने दिया गया।

पहले से परिचित था युवक

छानबीन के क्रम में यह भी बात सामने आई कि विवाहिता जब रांची में थी तो उस युवक के साथ उसके संबंध थे। शादी के बाद वह मायके आ गई थी। मायके आने के बाद उस युवक ने उस पर डोरे डाला और उसे लेकर फरार हो गया।