JAMSHEDPUR: युवा मंच के सदस्यों को अब समाज की धरोहर संभालने का जिम्मा भी लेना होगा, क्योंकि मंच के सदस्य ही समाज के कायरें को अच्छी तरह से संचालित करने के योग्य हैं। ये बातें श्रीटाटानगर गौशाला के अध्यक्ष उमेश कावंटिया ने झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच की क्भ्वीं आमसभा के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कहीं। कांवटिया ने कहा कि समाज में आज सेवा के मापदंड बदले हैं, उसके बाद भी युवा पीढ़ी निस्स्वार्थ भाव से सेवा कर रही है, यह संतोष की बात है।

विशिष्ट अतिथि सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष सुरेश सोंथालिया ने कहा कि मंच ने बिना किसी भेदभाव के पूरे समाज के लिए कार्य किया है। अब पहली बार समाज के बच्चों के लिए कुछ ठोस करने का बीड़ा उठाया है। मंच आज सेवा का पर्याय बना है, यह गौरव की बात है।

वरुण बने सर्वश्रेष्ठ शाखा अध्यक्ष

दूसरे सत्र में सत्र ख्0क्भ्-क्म् के लिए प्रांतीय पुरस्कारों का वितरण हुआ, जिसमें रांची शाखा के अध्यक्ष रहे वरुण जालान को सर्वश्रेष्ठ शाखा अध्यक्ष और रांची शाखा को सर्वश्रेष्ठ शाखा का पुरस्कार मिला। जमशेदपुर शाखा को निश्शुल्क कैंसर जागरूकता अभियान में मोबाइल कैंसर जांच वैन के माध्यम से एक दिन में सर्वाधिक लोगों की जांच करने का पुरस्कार मिला। प्रांतीय उपाध्यक्ष मंटू अग्रवाल को इस सत्र के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रांतीय सभा सदस्य, जमशेदपुर की सुरभि शाखा और टाटानगर शाखा को कन्याभ्रूण संरक्षण अभियान के लिए श्रेष्ठ शाखा का पुरुस्कार मिला।

जमशेदपुर शाखा बनी ट्रस्टी

मंच की जमशेदपुर शाखा ने युवा भवन के लिए अपनी ओर से ढाई लाख रुपए के सहयोग की घोषणा करते हुए शाखा के नाम से एक ट्रस्टी सदस्यता ग्रहण की। रामगढ़ शाखा ने भी ट्रस्ट में सदस्यता ग्रहण की, जबकि जमशेदपुर के युवा उद्यमी राजेश अग्रवाल ने पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। उद्घाटन सत्र का संचालन प्रकाश शर्मा ने किया, जबकि स्वागत भाषण लिप्पू शर्मा ने दिया। प्रांतीय सभा को राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि अग्रवाल ने भी संबोधित किया और मंच के भावी प्रकल्प की जानकारी प्रदान की। सभा को पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराम सुल्तानिया और विजय आनंद मूनका ने भी संबोधित किया। प्रांतीय अध्यक्ष राकेश मोदी की अध्यक्षता में हुई सभा का संचालन प्रांतीय महामंत्री बांकेबिहारी शर्मा ने किया। आम सदस्यों के प्रश्नों का जवाब राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल वर्मा ने दिया। पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष नंदकिशोर अग्रवाल व प्रवीण जैन छाबड़ा ने मंच के सांगठनिक खचरें को व्यवस्थित करने हेतु नए प्रकल्पों का सुझाव दिया।

मई-जून में होगी ट्रेनिंग

झारखंड प्रांत में मंच की भ्म् शाखाओं के अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम मई-जून में होगा। इसमें प्रोफेशनल प्रशिक्षक संगठन के संचालन की बारीकियां सिखाएंगे। इस वर्कशॉप के लिए गिरिडीह, झरिया व रांची शाखा ने दायित्व लेने का प्रस्ताव दिया।

चाईबासा बनेगा प्रायोजक

मंच के नए प्रांतीय कार्यक्रम 'प्रधानमंत्री बीमा सुरक्षा योजना' के लिए पूरे प्रांत में प्रति व्यक्ति बीमा पर आने वाले खर्च की पूरी राशि का वहन करने की घोषणा चाईबासा शाखा के रमेश खिरवाल ने की। इस योजना में एक व्यक्ति का दो लाख रुपये का बीमा होता है और इसका भुगतान भी ब्8 घंटे के भीतर ही होता है।

इनकी रही मौजूदगी

परमेंद्र शर्मा, श्रवण मित्तल, महेश गोयल, उमेश खिरवाल, बंटी चांगिल, राजेंद्र शर्मा, प्रमोद सरायवाला, निलेश राजगढि़या, हन्नू जैन, पंचम गुप्ता, मनोज पुरिया सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।