छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र : शहर में सूरज ने फिर से ताप बढ़ा दिया है। शुक्रवार को दिनभर तेज धूप के चलते लोग गर्मी से परेशान रहे। हालांकि गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस घटा बावजूद इसके दिन में तीखी धूप पड़ने से लोग परेशान रहे। दोपहर में थोड़ी देर के लिए आकी संभावना भी बनी, लेकिन बादल नहीं बरसे। शहर का न्यूनतम तापमान गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को 0.8 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। जिसके कारण रात को भी गर्मी का अहसास हो रहा है। शाम को हवा चलने के कारण लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिली। शुक्रवार की शाम देर तक ठंडी हवा चली।

38.6 डिग्री रहा तापमान

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मार्च माह के अंतिम दिनों तक पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस अधिक 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

तीन दिनों में पारा में हो रहा उतार-चढ़ाव

मौसम में आए परिवर्तन के चलते शहर में पारा का उतार-चढ़ाव जारी है। पिछले तीन दिनों से लगातार जमशेदपुर झारखंड प्रदेश का सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया। शुक्रवार को तेज धूप के कारण लोग परेशान रहे। सुबह 10 बजे ही धूप असहनीय होने लगी है। आलम यह है कि दोपहर बाद सड़कों पर गर्मी के चलते सन्नाटा पसर जा रहा है। बाजारों में भी भीड़ दोपहर में गायब हो जा रही है।