- 24 घंटे में 0.8 मिलीमीटर हुई बारिश

- सुबह में आपेक्षिक आद्रता 98 प्रतिशत

- ठंडी हवाओं से बढ़ी कनकनी

ह्मड्डठ्ठष्द्धद्ब@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

RANCHI (16 हृश्र1) राजधानी में दो दिनों से हल्के-हल्के बरस रही बारिश की फुहारों ने ठंडक बढ़ा दी है। राजधानी में 24 घंटे में 0.8 मिलीमीटर हुई बारिश ने अधिकतम तापमान छह डिग्री तक घटा दिया है। तापमान में अचानक हुई इस गिरावट ने कनकनी बढ़ाने के साथ बाजारों में स्वेटर और मफलर की बिक्री बढ़ा दी है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आसमान में जो बादल छाये हुए उनके छंटने के बाद ठंडक और बढ़ेगी। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार गुरुवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 21 डिग्री रिकार्ड किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री रिकार्ड किया गया।

और होगी बारिश

विभाग के अनुसार 17 नवंबर को भी आसमान में बादल रहेंगे और बारिश के आसार हैं। 18 नवंबर को आंशिक बादल रहेंगे और 19 और 20 नवंबर को फॉग का असर सुबह में दिखेगा। विभाग के अनुसार 22 नवंबर तक न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री की गिरावट आयेगी और इससे ठंडक बढ़ेगी। गौरतलब है कि राजधानी में हो रही बारिश की वजह बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन है। उसके असर से राजधानी में हल्की बारिश हो रही है। जनवरी में रांची का औसत न्यूनतम तापमान सबसे कम यानि 9.8 डिग्री रहता है वहीं अधिकतम औसत तापमान 23.6 डिग्री रहता है। इसके अलावा यहां फरवरी में ठंड का असर अधिक दिखता है।

ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

दिन अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान स्थिति

17 नवंबर 25 डिग्री 17 डिग्री बारिश के आसार

18 नवंबर 25 डिग्री 17 डिग्री आसमान में आंशिक बादल

19 नवंबर 26 डिग्री 15 डिग्री सुबह में कोहरे का असर

20 नवंबर 26 डिग्री 13 डिग्री सुबह में कोहरे का असर

21 नवंबर 25 डिग्री 12 डिग्री आसमान साफ रहेगा

22 नवंबर 24 डिग्री 12 डिग्री आसमान साफ रहेगा

वर्जन- बारिश के कारण तापमान में गिरावट आयी है। जब आसमान से बादल छंटेंगे तो ठंडक और बढ़ेगी। वेस्टर्न डिस्टर्बेस के असर से हल्की बारिश हो रही है।

बीके मंडल, निदेशक भारत मौसम विज्ञान विभाग, रांची केंद्र