- 23 जनवरी तक लगा सकते हैं मेडल व प्रमाणपत्रों की मेरिट लिस्ट में आपत्ति।

- 126 को मिलेंगे विशिष्ट योग्यता प्रमाण पत्र व 106 को मिलेंगे कुलपति स्वर्ण पदक।

Meerut- सीसीएस यूनिवर्सिटी में 13 फरवरी को होने वाले दीक्षांत समरोह को लेकर भले चुनाव के चलते आशंका बनी हुई है। लेकिन यूनिवर्सिटी में इसके लिए तमाम तरह की तैयारियां चल रही हैं। ऐसे में सोमवार को यूनिवर्सिटी टॉपर्स की मेरिट लिस्ट जारी कर दी है जिनको विभिन्न तरह के मेडल व पुरस्कार इस समारोह में दिए जाएंगे। इनमें सबसे अधिक नाम बेटियों के ही हैं।

126 को मिलेगा प्रमाणपत्र

यूनिवर्सिटी में इस बार होने वाले कन्वोकेशन में 126 स्टूडेंट्स को अपने विभाग से विशिष्ट योग्यता प्रमाणपत्र दिया जाएगा। इसके साथ 106 स्टूडेंट्स को अलग- अलग विभाग से कुलपति स्वर्ण पदक दिए जाएंगे। वहीं कुलाधिपति रजत पदक के लिए एक, भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ। शंकर दयाल शर्मा स्वर्ण पदक के लिए दो और चौधरी चरण सिंह स्मृति प्रतिभा पुरस्कार, 24 प्रायोजित स्वर्ण पदक दिए जाएंगे।

बेटियों ने मारी होनहारों में बाजी

मेरिट पर नजर डाले तो मेडल व पुरस्कार पाने वालों में ब्वॉयज की तुलना में ग‌र्ल्स की संख्या ज्यादा है। अगर हम प्रायोजित स्वर्ण पदक 2016 की सूची की बात करें तो उनमें 24 स्टूडेंट्स को इस बार प्रथम स्थान पाने के लिए मेडल मिलेंगे। इनमें 18 बेटियों को और छह ब्वॉयज को मेडल मिलेंगे। वहीं 126 विशिष्ट योग्यता प्रमाणपत्र पाने वालों में भी 75 बेटियां ही हैं। 106 कुलपति स्वर्ण पदक की सूची में भी 73 बेटियों के नाम शामिल हैं। इसके साथ ही चांसलर मेडल भी बेटी को ही दिया जा रहा है। इसलिए सूची में इस बार मेडलिस्ट में बेटियों ने बाजी मार ली है।

इनको मिलेंगे मुख्य मेडल

चांसलर मेडल 2016

1- एमएससी मैथ्स से आशा चौहान को

डॉ। शंकर दयाल शर्मा गोल्ड मेडल 2016

1- एमफिल जेनेटिक्स एंड प्लैंट विभाग से इरफत जान

2- एमफिल जेनेटिक्स एंड प्लांट विभाग से ईशान अहमद

चौधरी चरण सिंह स्मृति प्रतिभा पुरस्कार 2016

1- बीएससी एग्रीकल्चर विभाग से फ‌र्स्ट पोदिशन के लिए हरेंद्र

2- बीएससी एग्रील्चर विभाग से सेकेंड पोदिशन के लिए मयंक

प्रायोजित स्वर्ण पदक सूची 2016

1- श्रीमति गिन्नी देवी मोदी जी स्वर्ण पदक

- एमएससी गृहविज्ञान फूड एंड न्यूट्रीशियन परीक्षा 2016 से प्रथम स्थान- सुकृति आनंद

2- श्रीमति गिन्नी देवी मोदी जी स्वर्ण पदक

- एमएससी गृहविज्ञान क्लोथिंक एंड टैक्सटाइल परीक्षा 2016 से प्रथम स्थान

3- स्वर्गीय मुरारी लाल माहेश्वरी मेमोरियल स्वर्ण पदक

-एमकॉम प्रथम स्थान पर शशांक गोयल

4- दाताराम शिंगल स्वर्ण पदक -एलएलबी परीक्षा 2016 में प्रथम स्थान पर अकांक्षा तिवारी

5- श्री अतुल माहेश्वरी जी स्वर्ण पदक

- मास्टर इन जर्नलिस्म 2016 में प्रीति सिंघल

6- डॉ। राम मनोहर लोहिया स्मृति स्वर्ण पदक

- एमए अर्थशास्त्र 2016 इतिशा जैन

7- डॉ। राम मनोहर लोहिया स्वर्ण पदक एमए समाजशास्त्र 2016 योगेश कुमार

8- डॉ। आरसी दलेला स्वर्ण पदक एमएसी जन्तु विज्ञान 2016 प्रिया कसाना

9- डॉ। प्रेम कंसल स्वर्ण पदक एमफिल सांख्यिकी 2016 अभिषेक त्यागी

10- स्व। श्री एचएस चतुर्वेदी स्मारक स्वर्ण पदक एमए राजनीतिक विज्ञान 2016 मुनेश कुमार

11- नानपुर स्वर्ण पदक- एमए इंग्लिश रश्मी

12- प्रो। जेपी श्रीवास्तव स्मृति स्वर्ण पदक- एमए मनोविज्ञान 2016 देव्यानी

13 स्व श्री राम ओतार सिंघल स्मृति स्वर्ण पदक एमएससी बायो इन्र्फोमेटिक्स - भारती व्यास

14- स्व। श्री दारा सिंह जी स्मृति स्वर्ण पदक

- एमपीएड 2016 शिखा चौधरी

15- मौलाना अर्शी स्वर्ण पदक

- एमए उर्दू 2016 वसी हैदर

16- डा। राम मनोहर लोहिया स्मृति स्वर्ण पदक एमए समाजशास्त्र 2016 शीतल रानी

17- डॉ। राम मनोहर लोहिया स्मृति स्वर्ण पदक एमए अर्थशास्त्र 2016 कीर्ति मांगा

18- पंडित मधुसुदन काक स्मृति स्वर्ण पदक

- सरछोटू राम इंजीनियरिंग कॉलेज बीटेक रुचि

19- श्रीमति प्रकाशवती दयाल स्वर्ण पदक एमएससी भौतिकी प्रिया सिंह

20- आरपी चड्ढा मेरीटोरियस स्वर्ण पदक

- बीबीए 2016 कुनाल गौरव

21 - आरपी चड्ढा मेरिटोरियस स्वर्ण पदक

- बीसीए 2016 नैनिका अग्रवाल

22- आरपी चड्ढा मेरिटोरियस स्वर्ण पदक

- बीएससी बायोटैक्नोलॉजी वर्षा

23 - आरपी चड्ढा मेरिटोरियस स्वर्ण पदक

- एमएससी बायोटैक्नोलौजी कीर्ति सिंघल

24- दि इंटस्टीट्यूट ऑफ चार्टेड एकाउंटेट्स ऑफ इंडिया स्वर्ण पदक

- बीकॉम परीक्षा 2016 कृष्णा