PATNA (21 May): कैमूर में हुआ एनआरएचएम घोटाला याद होगा। इस घोटाले का पर्दाफाश तब हुआ जब ऑडिट में सामने आया कि एक ही महिला ने ब् महीने में क्क् बच्चों को जन्म दे दिया। कुल म्.फ्फ् करोड़ रुपये के घोटाले में राजद के वरिष्ठ नेता व पूर्वमंत्री जगदानंद के पुत्र डॉ। पुनीत कुमार सिंह समेत कुल क्ख् डॉक्टरों पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। पटना में निगरानी की विशेष अदालत ने बीते शुक्रवार को डॉ। पुनीत कुमार सिंह समेत कैमूर के कुल क्ख् डॉक्टरों और क्क् अन्य कर्मचारियों व अधिकारियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है।

कई बार कर दी गई नसबंदी

एक ही महिला की कई बार नसबंदी कर दी गई थी। साथ ही ऐसी ग्यारह महिलाओं की पहचान भी की गई थी जिन्होंने चार माह के अंदर चार से ग्यारह बच्चों को जन्म दिया था। घोटाले का पर्दाफाश राज्य स्वास्थ्य समिति की ऑडिट टीम ने वर्ष ख्0क्क् में किया था। राज्य स्वास्थ्य समिति के ऑडिट में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए थे। डॉ। हीरानंद सिंह ने कैमूर जिले में सौ किलोमीटर की दूरी में फैले चार सरकारी अस्पतालों में घूम-घूमकर एक ही दिन में ब्क्फ् महिलाओं की नसबंदी कर डाली। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने इस मामले में क्ख् डॉक्टरों समेत कुल ख्फ् लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज की थी।