- बैजल चौराहे पर कैंट बोर्ड ने राउंडल, चारों ओर लगाए गए स्पीड ब्रेकर

Meerut : बाउंड्री रोड स्थित बैजल चौराहे पर लगातार हो रहे एक्सीडेंट को रोकने के लिए कैंट बोर्ड ने पहल करते हुए राउंडल बना दिया है। साथ ही रोड के चारों ओर स्पीड ब्रेकर का काम चल रहा है। अधिकारियों के अनुसार अब यहां पर एक्सीडेंट पर लगाम लग सकेगी। गौरतलब है कि इन इस चौराहे पर लगातार एक्सीडेंट होने की सूचनाएं मिल रही थी। आपको बता दें ये चौराहा चार सिविल बॉडीज के बीच फंसा हुआ है। जिसकी वजह से यहां पर कोई काम नहीं हो पा रहा था।

एक्सीडेंट पर लगेगी लगाम

बैजल चौराहे पर कैंट बोर्ड ने सोमवार को पहल करते हुए अपने खर्चे पर राउंडल (गोलचक्कर) बनाया है। अब सभी गाडि़यां मुड़ेगी तो राउंडल से मुड़ना होगा। वहीं चारों ही ओर स्पीड ब्रेकर पर काम देर रात जारी था। जोकि सुबह तक पूरा हो जाएगा। अधिकारियों की मानें तो इस राउंडल के बन जाने के बाद कई समस्याओं का हल निकलेगा। एक तो वहां एक्सीडेंट की घटनाएं न के बराबर हो जाएगी। दूसरा सबसे महत्वपूर्ण ट्रैफिक जाम की समस्या खत्म हो जाएगी। अधिकारियों की मानें तो आसपास के इलाके को साफ कर दिया गया है। वहीं उगी बड़ी झाडि़यों को ट्रिम कर दिया गया है।

चार के बीच फंसा था

बैजल चौराहे की सबसे बड़ी विडंबना ये है कि ये चौराहा चार सिविल बॉडीज के बीच फंसा हुआ है। नगर निगम, कैंट बोर्ड, पीडब्ल्यूडी आदि की रोड वहां से निकल रही है। ऐसे में कोई भी काम यहां पर नहीं हो पा रहा था। कई बार इस चौराहे पर एक्सीडेंट होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ऐसे में यहां पर इस तरह का राउंडल बनना काफी जरूरी था।

राउंडल बनाया गया है। सीईओ ने भी इस राउंडल का दौरा किया था। चारों ओर स्पीड ब्रेकर काम जारी है। इसके बन जाने से यहां के ट्रैफिक में काफी सुधार होगा। इस चौराहे को काफी शिकायतें आ रही थी।

- अनुज सिंह, सीईई, कैंट बोर्ड