दीपिका पादुकोण:
आज दीपिका की फिल्म 'xXx-रिटर्न ऑफ जेंडर केज' रिलीज हो रही हैं। विन डीजल के साथ वाली इस फिल्म में वह काफी अच्छे एक्शन करते दिखेंगी।
प्रियंका चोपड़ा:
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की फिल्म जय गंगाजल बीते साल 2016 में रिलीज हुई थी। एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में प्रियंका काफी पसंद की गई थीं।
सोनाक्षी सिन्हा:
साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म अकीरा में सोनाक्षी सिन्हा काफी अच्छे एक्शन मोड में दिखी थीं।
कंगना रनोट:
कंगना रनोट भी आज एक्शन स्टार्स के रूप में देखी जाती है। 2013 में आई फिल्म क्रिश 3 में उनके जबरदस्त एक्शन दिखे थे।
ऐश्वर्या राय:
एक्ट्रेस ऐश्वर्या भी कुछ कम नहीं है। साल 2006 में आई फिल्म धूम में वह एक एक्शन गर्ल के रूप में दिखाई दी थीं।
करीना कपूर:
करीना कपूर भी पर्दे पर जबरदस्त एक्शन मोड में दिखाई दे चुकी हैं। साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म एजेंट विनोद में करीना का अंदाज निराला था।
कैटरीना कैफ:
भला कैटरीना कैफ कैसे पीछे रह सकती हैं। वह भी साल 2012 में ही रिलीज हुई फिल्म एक था टाइगर में अपने जबरदस्त एक्शन से छा गई थीं।
रानी मुखर्जी:
रानी मुखर्जी की मरदानी तो आपको याद ही होगी। साल 2014 में रिलीज हुई इस फिल्म में रानी का रोल एक्शन भरा था।
माधुरी दीक्षित:
धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित भी इस सूची में शामिल है। 2013 में आई उनकी फिल्म गुलाब गैंग में उनके एक्शन काफी पसंद किए गए थे।
कौन है ये विन डीजल जिसे दीपिका पादुकोण इतना भाव दे रही है...
Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk
Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk