12 फीट लंबे घड़ियाल का शिकार
फ्लोरिडा के पोम्पानो बीच पर रहने वाली बिकनी गर्ल कायला अपने हैरतअंगेज कारनामों के चलते आसपास इलाकों में काफी फेमस है। कायला को घड़ियाल के साथ लड़ने का शौक है। कायला बताती हैं कि जब वह पांच साल की थीं तब पहली बार उनका सामना घड़ियाल से हुआ था। अब जब वह 24 साल की हो गईं तब वह 12 फीट लंबे घड़ियाल को आसानी से हराकर उसे मार देती हैं।

यह बिकनी गर्ल पहले घड़ियाल से लड़ती है फिर उन्‍हें मारकर खाती है
मारने का है लाइसेंस
कायला के लिए घड़ियालों को मारना उतना कठिन नहीं रहा क्योंकि कायला के पिता केविन भी यही काम करते थे। केविन के पास घड़ियालों को पकड़ने और उन्हें मारने का लाइसेंस था। धीरे-धीरे कायला का रुझान भी इस ओर बढ़ता गया। 15 साल की उम्र में कायला ने एक बड़े घड़ियाल को पकड़कर मार दिया था। इसके बाद से अब तक वे 100 से ज्यादा घड़ियालों को पकड़ चुकी हैं। अब कायला के पास भी इन्हें पकड़ने और मारने का लाइसेंस है। कायला के ब्वॉयफ्रेंड भी उनकी मदद करते हैं।

यह बिकनी गर्ल पहले घड़ियाल से लड़ती है फिर उन्‍हें मारकर खाती है
मीट पकाकर खाती है
कायला बताती हैं कि उन्हें कभी भी घड़ियालों से डर नहीं लगा। वह उनके साथ कुश्ती लड़ती हैं और उनके साथ खेलती हैं। आज तक किसी भी घड़ियाल ने उन्हें नुकसान नहीं पहुंचाया। यही वजह है कि वह 10-12 फीट लंबे घड़ियालों को आसानी से पकड़कर मार देती हैं। इसके बाद इनका मीट पकाकर खाती हैं। हालांकि कायला के इस शौक का कई लोगों ने विरोध भी किया लेकिन कायला मानती हैं कि खाने के लिए शिकार करना कोई बुरी बात नहीं है।

Weird News inextlive from Odd News Desk

 

Weird News inextlive from Odd News Desk