1- इंदौर के सुयश दीक्षित ने सूडान और मिस्त्र के बीच 800 वर्ग मील के क्षेत्र पर अपना झंडा लगाकर उसे 'किंगडम ऑफ दीक्षित' घोषित किया है। खुद को इस गैर दावाग्रस्त इलाके का राजा बताते हुए संयुक्त राष्ट्र से उनके नए देश को मान्यता देने की बात कही है। उन्होंने एक वेबसाइट बनाकर लोगों से इस देश की नागरिकता के लेने का आवदेन करने को भी कहा है। यह पूरा इलाका रेगिस्तानी मिस्त्र और सूडान की दक्षिणी सीमा से लगा हुआ है। दोनो ही देश इसे अपना इलाका नहीं मानते। मिस्त्र का मानना है कि यह इलाका सूडान का है तो सूडान यह मानता है कि यह मिस्त्र का है। सुयश ने अपने पिता को यहां का प्रधानमंत्री घोषित किया है।
2- यूरोप के एक युवक ने खुद को एक देश का राष्ट्रपति घोषित किया है। विट जेडलीका नाम के एक युवक ने खुद को लिबरलैंड का प्रेसीडेंट घोषित किया है। सार्बिया और क्रोआटिया के बीच से कुछ मील की जगह है। इस जगह को विट ने लिबरलैंड नाम दिया है। उसने एक लिबरलैंड की वेबसाइट भी बनाई है। चेक रिपब्लिक में विट की पार्टी एक्टिव रहती है। वैसे खुद को किसी देश का राजा घोषित करना एक बेहतरीन अनुभव होता है।
3- न्यूयॉर्क के रहने वाले जेक लैंडसबर्ग पेशे से आर्टिस्ट हैं। उन्होंने शहर के बिजी शेड्यूल से समय निकालने के लिए एक अनोखा रास्ता तैयार किया। जेक ने अपना ही एक देश बना लिया। ये देश उन्होंने मिडिल ऑफ नोव्हेयर पर बनाया है। 2005 में उन्होंने अपना देश बनाया था। रेगिस्तान में उन्होंने अपना देश बनाने के लिए जगह खरीदी और फिर अपने देश का निर्माण किया। उन्होंने अपने देश का नाम जकिस्तान रखा है। ये नाम उन्होंने अपने नाम जेक पर दिया है।
4- देश के अंदर लागू होने वाले कानून से कुछ लोग खुश होते हैं तो कुछ परेशान होते हैं। कुछ लोग अपने हिसाब से जिंदगी जीने के लिए एक अनोखा रास्ता तैयार करते हैं। कुछ ऐसा ही किया ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले जॉर्ज ने। उन्होंने खुद का ही एक देश बना डाला। उन्होंने ये देश सिडनी में बनाया है। अपने दो कजिन्स को उन्होंने वहां की नागरिकता भी दी है। जॉर्ज खुद को उस देश का राजा कहते हैं। उन्होंने अपने देश का नाम अटलांटियम रखा है।
International News inextlive from World News Desk