1 . करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल
करिश्मा और उपेन एकदूसरे से 2014 में एक रियालिटी शो के दौरान मिले। दोनों में प्यार हो गया। उसके बाद 2015 में एक और डांस रियालिटी शो में दोनों साथ में दिखे और यहीं पर दोनों ने सगाई कर ली। हालांकि इन दोनों के बीच का प्यार और ज्यादा लंबा नहीं चला। 2016 मई में उपेन पटेल ने ट्विटर पर अपने ब्रेकअप की घोषणा कर दी।
2 . अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत
धारावाहिक 'पवित्र रिश्ता' में एक दूसरे के साथ काम करने के बाद जिस तरह से दोनों एकदूसरे के करीब आए, उससे लोगों को लगने लगा था कि सीरियल के खत्म होने के बाद दोनों की शादी हो जाएगी। वहीं नतीजा तो कुछ और ही देखने को मिला। अचानक सामने आई दोनों के ब्रेकअप की खबर ने इनके फैन्स को हिलाकर रख दिया था।
3 . श्रद्धा निगम और करण सिंह ग्रोवर
टीवी स्टार श्रद्धा निगम और करण सिंह ग्रोवर ने 2010 में बेहद गुपचुप तरीके से शादी कर ली। दोनों ने शादी तो कर ली, लेकिन ज्यादा दिन तक दोनों एकदूसरे को सहन नहीं कर सके और दोनों का ब्रेकअप हो गया। वैसे बताया जाता है कि रियालिटी शो 'झलक दिखला जा' के दौरान कोरियोग्राफर निकोल के साथ करण की करीबियां कुछ ज्यादा ही बढ़ने लगी। उसी का नतीजा श्रद्धा और करण के ब्रेकअप के रूप में सामने आया।
4 . जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर
उसके बाद सीरियल 'दिल मिल गए' के सेट पर करण की मुलाकात जेनिफर विंगेट से हुई। इस दौरान दोनों एकदूसरे के करीब आए और दोनों को प्यार हो गया। कुछ ही दिनों बाद दोनों ने शादी भी कर ली। इस जोड़े को इनके फैन्स का ढेर सारा प्यार मिला। वहीं 2014 में इनके फैन्स को एक चौंकाने वाली खबर मिल गई। वो खबर थी दोनों के ब्रेकअप की और इस तरह दोनों हमेशा के लिए एकदूसरे से अलग हो गए।
5 . दिव्यांका त्रिपाठी और शरद मल्होत्रा
2015 की शुरुआत टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका और शरद के लिए बुरी खबर लेकर आई। बता दें कि ये जोड़ा सीरियल 'दुल्हन बनूं मैं तेरी' के दौरान एकदूसरे के करीब आया। उसके बाद दोनों सात साल एक दूसरे के साथ रहे। इतने समय साथ रहने के बाद भी शादी को लेकर शरद का कोई फैसला न लेना दोनों के बीच ब्रेकअप की वजह बना।
6 . काम्या पंजाबी और करण पटेल
करण और काम्या की डेटिंग कभी भी किसी से छिपी नहीं रही। दोनों के बीच का प्यार हमेशा सबको साफ-साफ दिखा है। दोनों लंबे समय तक साथ रहे। आखिर में जब इनके फैन्स को लगने लगा कि अब दोनों शादी कर लेंगे, ठीक उसी वक्त दोनों ने एकदूसरे से अलग होने का फैसला ले लिया। 2014 में दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया।
7 . रश्मि देसाई और नंदीश संधू
रश्मि और नंदीश एक और ऐसे कपल हुए जिनसे इनके फैन्स को बहुत उम्मींदें थीं। दोनों की मुलाकात धारावाहिक 'उतरन' के सेट पर हुई। दोनों के बीच करीबियां बढ़ीं और उसके बाद दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद दोनों के बीच नोंक-झोंक और तकरार बढ़ने लगी। देखते ही देखते दोनों के बीच की दूरियां इतनी बढ़ गईं कि 2015 में दोनों एकदूसरे से अलग हो गए।
8 . सारा खान और अली मर्चेंट
सारा और अली के बीच काफी हाई-प्रोफाइल रोमांस चला। एक रियालिटी शो के दौरान दोनों की शादी हुई। इनके फैन्स को इनकी शादी सामने से देखने का मौका मिला। फिर दोनों शो से बाहर आए और कुछ दिनों तक तो सबकुछ ठीक-ठाक चला। फाइनली 2011 में दोनों ने एकदूसरे से तलाक ले लिया।
Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk
Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk