ये है चार्ली

इस बच्ची का नाम है चार्ली। सबसे पहले आपको बता दें कि ये बच्ची यूट्यूब पर खुद का चैनल चलाती है। इस चैनल का नाम है चार्ली क्राफ्टी किचन। हाल ही में एनऐज ने महीने की कमाई को ध्यान में रखते हुए टॉप यूट्यूब स्टार्स की एक लिस्ट तैयार की है। इस लिस्ट में चार्ली के इस चैनल चार्ली क्राफ्टी किचन को आमदनी के हिसाब से नंबर वन पर रखा गया।

पढ़ें इसे भी : तस्वीर में छिपे हैं नौ चेहरे, जरा ढूंढकर दिखाओ

यूट्यूब में टॉप पर है इनका चैनल

बता दें कि एनऐज ने यूट्यूब के लिए आमदनी के हिसाब से बेस्ट चैनल्स का डाटा ऑट्रिगर मीडिया से लिया था। इस डाटा में टॉप अर्निंग चैनल्स को दो जोनर्स में बांटा गया था। इनमें पहला जोन था ब्यूटी और स्टाइल का और दूसरा जोन था फूड और कुकिंग का। इसमें चार्ली ने फूड एंड कुकिंग जोन में बाजी मारी। बता दें ऑट्रिगर के हिसाब से ये चैनल हर महीने औसतन 127777 डॉलर की कमाई कर लेता है। इंडियन करंसी में ये 7620000 रुपये होता है।

हर महीने ऐसे 76 लाख रुपए कमाती है ये बच्‍ची

पढ़ें इसे भी : यूपी के सीएम बनते ही योगी के बारे में बदल गया सर्च की-वर्ड, जानें सबसे ज्यादा लोगों ने क्या किया सर्च

ये सब होता है चार्ली के चैनल पर

अब आप सोच रहे होंगे कि आठ साल ये बच्ची आखिर इस चैनल पर ऐसा क्या करती है। दरअसल वह यहां तरह-तरह के बेकिंग टिप्स देती हैं। उनके टिप्स को हर महीने करीब 29 मिलियन व्यूज मिल जाते हैं। बताते हैं कि चार्ली ने इस तरह से अपने वीडियो बनाने की शुरुआत 2012 से की थी। उस समय वह महज 6 साल की थीं। आपको बता दें कि इस चैनल पर वह अकेली नहीं आती। उनके साथ टेस्ट टैस्टर बनकर उनकी बहन एश्ली भी कमाल दिखाने आती हैं। इनकी उम्र 5 साल है।

हर महीने ऐसे 76 लाख रुपए कमाती है ये बच्‍ची

पढ़ें इसे भी : दुनिया के टॉप 10 एयरपोर्ट्स, कहीं बने हैं थिएटर्स तो कहीं मिलेगा रूफटॉप स्वीमिंग पूल भी

हॉलीवुड स्टार्स को भी छोड़ा पीछे

फिलहाल चार्ली यूट्यूब के जरिए हर महीने करीब 76 लाख रुपये कमा लेती हैं। अब कमाई के स्तर से देखें तो यूट्यूब पर इनकी लोकप्रियता किसी हॉलीवुड स्टार से कम नहीं है। आठ साल की नन्ही उम्र में ऐसा करके चार्ली ने रिकॉर्ड बना दिया है। उनके फेमस होने में बराबर उनका साथ देती है उनकी पांच साल की बहन भी।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk