सुपर पावर्स के चलते सुर्खियों में है लड़का

जनाब हम बात कर रहे हैं पांच साल के एक लड़के की जो बोस्निया का रहने वाला है। अपनी मैग्नेटिक सुपर पावर की वजह से वह ऑनलाइन संसेशन बन गया है। इरमैन डेलिक नाम का यह लड़का बोस्निया के हैरजेगोवीना गांव का रहने वाला है। लड़के की छाती पर सिक्के और चम्मच चिपक जाते हैं। डेलिक के परिजनों को जब इस बारे में पता चला तो वो परेशान होकर उसे डॉक्टर के पास ले गए। लड़के को डॉक्टरों ने बिलकुल फिट बताया है।

बच्‍चा है या चुंबक! स्किन से चिपक जाते हैं मेटल,डॉक्‍टर बता रहे हैं नार्मल

लड़के का वीडियो हुआ वॉयरल

लड़के की फैमिली ने एक वीडियो रिकार्ड कर के ऑनलाइन पोस्ट किया है। जिसके बाद से इस मैग्नीटो ब्याय का वीडियो ऑनलाइन वॉयरल हो रहा है। लड़के की छाती पर 3 चम्मचें और 13 सिक्के चिपके हुए हैं। टर्की के रहने वाले एक 9 साल के लड़के के साथ भी कुछ ऐसा ही है। धातु उसके शरीर पर चिपक जाता है। लड़के ने बताया कि लोग मुझे पागल समझते हैं। पर मैं बिलकुल ठीक हूं। मुझे जब गुस्सा आता है तब मेरी पावर्स बड़ जाती हैं।

Weird News inextlive from Odd News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk