कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही
गाजियाबाद में हुए इस हादसे ने दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी ) की पोल खोल दी है। जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद में निर्माणाधीन (दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा) मेट्रो रूट पर स्टेशन पर हादसा हुआ है। निर्माणाधीन स्थल पर फुट ओवर ब्रिज का बनाने का काम चल रहा था। इस दौरान यहां सुबह करीब 11 बजे के समय लोहे का एक बड़ा गर्डर गिर गया। गर्डर चलते ऑटो पर गिरने से इसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार हेतु नजदीकि अस्पताल ले जाया गया। जहां कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। लोहे का गर्डर गिरने से घटना स्थल पर हड़कंप मच गया। इस दौरान वहां पर लोगों की भीड़ जमा होने से इस रूट पर काफी लंबा जाम लग गया था। 
 
गाजियाबाद में बड़ा हादसा: चलते ऑटो पर गिरा मेट्रो का गर्डर,5 यात्री घायल

हादसा किन वजहों से हुआ पता लगाया जा रहा

बतादें कि कि इस दर्दनाक हादसे के बाद कुछ देर बाद ही डीएमआरसी ने एक बयान जारी किया था। मुख्य परियोजना प्रबंधक और महाप्रबंधक/डीएमआरसी का कहना था कि गर्डर गिरने से कई लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। घटना की जानकारी होते ही चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर सुरक्षा मौके साइट पर पहुंचे। घटना की डिटेल का इंतजार किया जा रहा है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि यह हादसा कैसे और किन वजहों से हुआ है। बतादें कि यह इस पुल का निर्माण दिलशाद गार्डन से नए बस अड्डे तक किया जा रहा है। यह मेट्रो लाइन करीब 9.41 किमीं. प्रस्तावित है। इसमें आठ स्टेशन शहीद नगर, राज बाग, राजेंद्र नगर, श्याम पार्क, मोहन नगर, अर्थला,  रिवर हिंडन और न्यू बस स्टैंड शामिल है।

एजेंसी इनपुट सहित

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे की गलतियों से लिया सबक, अब यूपीडा गूगल मैप के दम पर नहीं बनाएगा रास्ते

उन्नाव कांड: पीड़िता के चाचा ने CBI को सौंपी अतुल सिंह सेंगर के हथियारों की तस्वीर

National News inextlive from India News Desk