2017 तक देश के कोने-कोने में दौड़ेगी मेट्रो,जानिए 11 खास प्रोजेक्‍ट

(1) Kolkata Metro :- देश में पहली मेट्रो रेल सेवा कोलकाता में शुरु हुई थी। 24 अक्टूबर 1984 को इस रेल सेवा का शुभारंभ हुआ था। इसकी लंबाई 28.4 किमी है। जिसमें कि 24 स्टेशन शामिल हैं। इसमें सिर्फ 1 ही लाइन है।

2017 तक देश के कोने-कोने में दौड़ेगी मेट्रो,जानिए 11 खास प्रोजेक्‍ट

(2) Chennai Metro :-  29 जून 2015 को चेन्नई मेट्रो की शुरुआत हुई। इसकी लंबाई 10 किमी है। जिसमें 7 स्टेशन कवर होते हैं।

2017 तक देश के कोने-कोने में दौड़ेगी मेट्रो,जानिए 11 खास प्रोजेक्‍ट

(3) Mumbai Metro :- मुंबईवासियों को 8 जून 2014 को मेट्रो रेल सेवा का तोहफा मिला था। इसकी लंबाई 11.40 किमी है। इसमें 12 स्टेशन शामिल हैं।

2017 तक देश के कोने-कोने में दौड़ेगी मेट्रो,जानिए 11 खास प्रोजेक्‍ट

(4) Delhi Metro :- दिल्ली मेट्रो देश का सबसे बड़ा मेट्रो रेल नेटवर्क है। इसकी शुरुआत 24 दिसंबर 2002  को हुई थी। इसकी लंबाई 194 किमी है। जिसमें कि 6 लाइन है और 148 स्टेशन शामिल हैं। इसके अलावा गुड़गांव में भी 5 किमी लंबी मेट्रो रेल सेवा उपलब्ध है।

2017 तक देश के कोने-कोने में दौड़ेगी मेट्रो,जानिए 11 खास प्रोजेक्‍ट

(5) Namma Metro :- बंगलुरु में इसे नम्मा मेट्रो के नाम से जाना जाता है। इसकी शुरुआत 20 अक्टूबर 2011 से हुई थी। इसके ट्रैक की लंबाई 17 किमी है, जिसमें 2 लाइन हैं। इसके अंतर्गत 19 स्टेशन आते हैं।

2017 तक देश के कोने-कोने में दौड़ेगी मेट्रो,जानिए 11 खास प्रोजेक्‍ट

(6) Jaipur Metro :- जयपुर मेट्रो रेल की शुरुआत भी इसी साल हुई। 3 जून 2015 को इस 9 किमी लंबी रेल लाइन का शुभारंभ किया गया। इसमें 9 स्टेशन शामिल हैं।

2017 तक देश के कोने-कोने में दौड़ेगी मेट्रो,जानिए 11 खास प्रोजेक्‍ट

(7) Hyderabad Metro :- हैदराबाद मेट्रो का काम अभी जारी है। मार्च 2016 तक इस प्रोजेक्ट के पूरा होने की उम्मीद की जा रही है। इसकी लंबाई भी लगभग 20 किमी है।

2017 तक देश के कोने-कोने में दौड़ेगी मेट्रो,जानिए 11 खास प्रोजेक्‍ट

(8) Kochi Metro :- यह प्रोजेक्ट भी लगभग पूरा हो चुका है। 2016 तक यहां पर मेट्रो दौड़ने की उम्मीद है। इसकी लंबाई 25 किमी के आसपास बताई जा रही है।

2017 तक देश के कोने-कोने में दौड़ेगी मेट्रो,जानिए 11 खास प्रोजेक्‍ट

(9) Lucknow Metro :- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी मेट्रो का काम तेजी से चालू है। 2017 तक यहां भी मेट्रो का शुभारंभ होने की उम्मीद है।

2017 तक देश के कोने-कोने में दौड़ेगी मेट्रो,जानिए 11 खास प्रोजेक्‍ट

(10) Ahmedabad & Gandhinagar :- गुजरात में भी मेट्रो रेल का काम सुचारु रूप से चल रहा है। और उम्मीद है कि 2018 तक यह प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा।

2017 तक देश के कोने-कोने में दौड़ेगी मेट्रो,जानिए 11 खास प्रोजेक्‍ट

(11) Nagpur Metro :- नागपुर मेट्रो को भी हरी झंडी मिल चुकी है। इसका काम भी तेजी से चल रहा है और उम्मीद है कि 2018 तक यह प्रोजेक्ट भी पूरा हो जाएगा।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk