81 साल की उम्र में फिर से की शादी

मैक्सिको निवासी 81 वर्षीय ऑस्कर वर्गास वरेला और उनकी पत्नी 76 वर्षीय मारिया हर्नाडेज डी वर्गास ने अपनी शादी के 50 साल बाद शनिवार को एक बार फिर से शादी की। यह कपल ए.एफ.एस. के लिए भारत तथा मैक्सिको के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को प्रमोट करने के लिए अहमदाबाद में था। ऑस्कर और मारिया ने अपनी शादी के 50वें साल को खास बनाने के लिए हिंदू रीति-रिवाजों से अपने दोस्तों तथा प्रियजनों की मौजूदगी में शादी की। इस जोड़े के 5 बच्चे हैं। इतना ही नहीं 10 पोते-पोतियां हैं।

भारतीय संस्कृति है अनोखी

ऑस्कर और मारिया भारतीय संस्कृति से काफी प्रभावित थे। इसलिए अपनी सालगिरह को खास बनाने के लिए यह तरीका अपनाया। ऑस्कर ने कहा मेरी पिछली भारत यात्रा के दौरान यहां के कल्चर और लोगों की गर्मजोशी ने मुझे काफी प्रभावित किया। जब मैंने यहां के कल्चर के बारे में और अधिक पढ़ा तथा जाना तो मैंने सोचा कि क्यों न शादी करके एक बार यह अनुभव लिया जाए। यहां की हर छोटी से छोटी परंपरा का बेहद खूबसूरत है। इस सात जन्मों की शादी के बंधन में बंधने के बाद हमारा प्यार और मजबूत हो गया है।

Weird News inextlive from Odd News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk