एक रात में 50 ऑर्गेज्म
मैक्िसकन सिंगर थालिया ने अपनी खूबसूरती और फिटनेस को लेकर कई खुलासे किए हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि, उनकी फिटनेस का राज सिर्फ और सिर्फ सेक्स है। यह सुझाव उनको एक फिटनेस टीचर ने दिया था। थालिया ने दावा किया है, ज्यादा सेक्स करने से इंसान और अधिक सुंदर बन जाता है। यही नहीं वह सेक्स के दौरान एक रात में 50 बार ऑर्गेज्म तक पहुंची हैं। वैसे थालिया का यह नया खुलासा उनके फैंस को शॉक्ड करेगा ही साथ ही वह अपनी हमउम्र सेलेब्रिटीज को खूबसूरत दिखने का नया फॉर्मूला जरूर दे गईं।

जिम से ज्यादा सेक्स जरूरी
थालिया का कहना है कि, सेक्स हमारे जीवन का अंग है। हम जिम जाएं या न जाएं, पर सेक्स जरूर करना चाहिए। इससे शरीर फालतू प्रोटीन को बाहर निकाल देते हैं और लोग ज्यादा खुश रह सकते हैं। बताते चलें कि थालिया काफी पॉपुलर गायिका हैं और उनकी उम्र 44 साल की है। उनके पति का नाम टॉमी मोटोला है जो खुद एक संगीतकार है और 67 साल के हैं। अगर आप थालिया को पहली नजर देखते हैं तो वह 20 सा 25 की लगती हैं। लेकिन वह इतनी फिट हैं कि लोग खा जाते हैं धोखा।

inextlive from Hollywood News Desk

 

Hollywood News inextlive from Hollywood News Desk