ऑफलाइन भी है उपलब्ध
मुंबई के एक रिटेलर महेश टेलीकॉम की ओर से भी माइक्रोमैक्स के इस स्मार्टफोन और इसकी कीमत को खोल दिया गया है। यही नहीं अब तो यह फोन ऑफलाइन स्टोर्स पर भी उपलब्ध है। इस रिटेलर की मानें तो Hue स्मार्टफोन की कीमत MOP पर 12,499 रुपये और MRP पर 17,999 रुपये बताई जा रही है।
स्पेसिफिकेशंस पर करें गौर
अब इस फोन के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो यह Hue 2 (model number – A316) स्मार्टफोन डुअल सिम है, जो कि एंड्रॉयड 4.4.2 किटकैट ओएस आउट ऑफ द बॉक्स पर काम करता है। फोन पर 720 x 1280 पिकसल्स रेजोल्यूशन के साथ 5 इंच का HD AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन को पावर देता है 1.7GHz क्वाडकोर मीडियाटेक (MT6582) प्रोसेसर। इसके साथ ही इसपर आपको मिलेगी 2GB की रैम। वहीं आपको बता दें कि रिटेलर्स इस फोन पर 1.7GHz ऑक्टाकोर प्रोसेसर के सपोर्ट करने की बात बता रहे हैं।
स्टोरेज और कैमरे पर एक नजर
इन सबके अलावा फोन पर आपको मिलेगी 16GB की ऑनबोर्ड स्टोरेज। इसे आप 32GB तक माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड भी कर सकते हैं। अब अगर बात करें कैमरे की तो इसपर आपको मिलेगा 13 मेगापिकसल्स का रियर कैमरा, LED फ्लैश के साथ। इसके अलावा सेल्फी क्लिक करने के लिए इसपर आपको मिलेगा 5 मेगापिकसल्स का फ्रंट फेसिंग कैमरा। कनेक्टिविटी के लिए इसपर आपको मिल रही है 3G, Wi-Fi 802.11 b/g/n, माइक्रो USB और ब्लूटूथ की सुविधा। फोन को जिंदा रखने के लिए आपको दी जा रही है 2000mAh की बैट्री।
एक नजर स्पेसिफिकेशंस पर
Model | Micromax Canvas Hue 2 | |
Sim | Dual SIM | |
Display | 5-inch HD AMOLED display with 720 x 1280 pixels of resolution | |
Memory | 2 GB RAM with 16GB onboard storage, expandable upto 32 GB | |
Connectivity | 3G, Wi-Fi 802.11 b/g/n, microUSB and Bluetooth | |
Camera | 13MP rear Camera, 5 MP Front Camera | |
OS | Android 4.4.2 KitKat out-of-the-box | |
CPU | 1.7GHz quad-core MediaTek (MT6582) processor | |
GPU | - | |
Battery |
| |
Price | Rs 11,736. |
Hindi News from Technology News Desk
Technology News inextlive from Technology News Desk